अमित शाह ने कहा- बंगाल में राजनीतिक हिंसा चरम पर, 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मारे गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2020, 05:56 PM IST

Amit Shah in West Bengal 2nd Day: केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिम बंगाल के दो दिनों के दौरे पर हैं, कल उन्होंने एक रैली की जिसकी चर्चा देशभर में हुई थी, आज उनका 'मेगा रोड शो' था।

अमित शाह ने कहा- बंगाल में राजनीतिक हिंसा चरम पर, 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मारे गए

देश के गृह मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अमित शाह दो दिन के पश्चिम बंगाल (West Bengal) दौरे पर हैं। आज उनके बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। अमित शाह (Amit Shah) शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे थे इसके बाद शनिवार को उनके कई कार्यक्रम थे जिनमें वो शामिल हुए। आज उनके दौरे का दूसरा और अंतिम दिन है, जिसमें कई अहम प्रोग्राम शामिल हैं। उनका अहम 'मेगा रोड शो' (Mega Road Show) भी हुआ।

इससे पहले शाह कोलकाता में स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर पहुंचे थे, इसके बाद वो रामकृष्ण मिशन भी गए। बाद में उन्होंने मिदनापुर में रैली भी की थी। मिदनापुर में शनिवार को सुवेंदु अधिकारी समेत बंगाल के करीब 42 नेताओं ने बीजेपी ज्वॉइन कर ममता सरकार को तगड़ा झटका दिया।

अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा LIVE UPDATES-

आज के दौरे की शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देने के बाद करेंगे शाह विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन में एक गैर सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां रवींद्र भवन में गुरु रविंद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय के संगीत भवन जाएंगे। बांग्लादेश भवन सभागार से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

दोपहर में बीरभूम में श्यामबती, पारुलदंगा में बाउल गायक परिवार के साथ भोजन करेंगे। वहीं फिर शाम 4 बजे बोलपुर में हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्कल तक 1 किमी का रोड शो होगा और शाम को प्रेस वार्ता करेंगे फिर दुर्गापुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।

End of Article