यह बात किसी से छिपी नहीं है कि पाकिस्तान, भारत में आतंकवाद फैलाने का सबसे बड़ा गुनहगार है। पाकिस्तान खुद को आतंकवाद से पीड़ित बताता है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने दो आतंकियों जीशान कमर और ओसामा को पकड़ा था। उनके खिलाफ जो चार्जशीट दायर की गई है उसके मुताबिक इसमें दो मत नहीं कि पाकिस्तान की फौज आतंकियों की सरपरस्त है और उन्हें भरपूर ट्रेनिंग देती है। चार्जशीट के मुताबिक आतंकियों ने कबूल किया है कि पाकिस्तान सेना का एक मेजर हमजा जो इस्लामाबाद का है वो ट्रेनिंग देने का काम करता रहा है।
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा
- (जीशान कमर 28 वर्श का प्रयागराज का रहने वाला), (ओसामा 22 वर्ष, जामिया दिल्ली का रहने वाला) दोनों आतंकी
- दोनों आतंकी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में
- दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में कई खुलासे
- पाकिस्तानी सेना आतंकियों को ट्रेनिंग देती है।
- आतंकियों ने पाकिस्तानी मेजर हमजा की पहचान की
- विंग कमांडर अभिनंदर वर्तमान के साथ तस्वीर में है हमजा यह तस्वीर उस समय की है जब उनका प्लेन पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो गया था।
- पिछले साल सितंबर में हुई थी गिरफ्तारी
- तीन शिफ्ट में ट्रेनिंग दी जाती थी
- ब्रेन वॉश करने के लिए दंगे का वीडियो दिखाया जाता था
- 56 पेज की चार्जशीट दायर
End of Article

