जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, कैबिन में आने लगा था धुंआ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 10:00 AM IST

जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान की आज दिल्ली एयरपोर्ट पर आपातकाली लैंडिंग करानी पड़ी। विमान की केबिन में धुंआ आने के बाद यह लैंडिंग हुई।

जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, कैबिन में आने लगा था धुंआ
Photo Credit: BCCL

नई दिल्ली: दिल्ली से जबलपुर जाने जा रहे एक स्पाइसजेट विमान की आज सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल चालक दल ने 5000 फीट से गुजरते हुए विमान के केबिन में धुआं देखा जिसका वीडियो भी सामने आया है इसके बाद वापस विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया और यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। विमान में साफ देखा जा रहा है कि अंदर धुंआ आ रहा है और यात्री मैगजीन के जरिए उसे हटा रहे हैं। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्री दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं।

कुछ समय पहले पटना में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

कुछ समय पहले ही दिल्ली जाने वाले स्पाइसजेट के विमान के पटना हवाई अड्डे (Airport) पर एक इंजन में आग लग गई थी. जैसे ही इस बात की जानकारी मिली विमान को तुरंत ही आपातकाल लैंडिंग (Emergency Landing) के लिए पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया था। उड़ान के दौरान विमान (वीटी-एसवाईजेड) की चपेट में पक्षी आ गया। फ्लाइट एसजी 723 की पायलट इन कमांड (पीआईसी) कैप्टन मोनिका खन्ना ने प्रभावित इंजन को बंद कर दिया और इस आपातकालीन लैंडिंग में सभी को बिना नुकसान पहुंचाए पटना वापस लौट गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

PM Modi ने दी ISRO को बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग से देश की नेविगेशन तकनीक को मिलेगी मजबूती

PM Modi ने दी ISRO को बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग से देश की नेविगेशन तकनीक को मिलेगी मजबूती

'राष्ट्र प्रथम' का संदेश, एकता का संकल्प... सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

'राष्ट्र प्रथम' का संदेश, एकता का संकल्प... सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

सरदार पटेल जयंती : बिखरी रियासतों से अखंड भारत तक... लौह पुरुष के 5 फैसले, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर

सरदार पटेल जयंती : बिखरी रियासतों से अखंड भारत तक... लौह पुरुष के 5 फैसले, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर

आज की ताजा खबर: वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी, हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

आज की ताजा खबर: वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी, हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

पासीघाट हिंसा मामला : सर्च वारंट में पत्रकार का नाम, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की अरुणाचल पुलिस की निंदा

पासीघाट हिंसा मामला : सर्च वारंट में पत्रकार का नाम, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की अरुणाचल पुलिस की निंदा