Delhi: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दिल्ली में बाइकर को मारी टक्कर, मामले की जांच में जुटी पुलिस; देखें- VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 12:18 PM IST

Delhi: दिल्ली में तेज रफ्तार एसयूवी का एक बाइक सवार को टक्कर मारने का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़िता से संपर्क किया है।

Delhi: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दिल्ली में बाइकर को मारी टक्कर, मामले की जांच में जुटी पुलिस; देखें- VIDEO
Photo Credit: ANI

Delhi: दिल्ली में हिट एंड रन मामले का एक हैरान कर देने वाला वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में दिल्ली की सड़क पर सवार बाइकर्स के एक ग्रुप को दिखाया गया है, जब वे एक स्कॉर्पियो कार चलाने वाले व्यक्ति के साथ बहस में पड़ जाते हैं। बाइकर्स के ग्रुप में से एक ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया, जहां स्कॉर्पियो चलाने वाला शख्स अपने वाहन को जानबूझकर घुमाते हुए और एक बाइक सवार को साइड से मारते हुए साफ देखा जा सकता है।

दिल्ली में सामने आया हिट एंड रन का मामला

इसके बाद बाइकर कंट्रोल खो देता है और सड़क पर डिवाइडर से टकराकर गिर जाता है, जबकि स्कॉर्पियो तेजी से वहां से भाग जाती है। घटना राष्ट्रीय राजधानी के अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे रविवार सुबह की है। टक्कर मारने वाले बाइकर की पहचान श्रेयांश के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 20 साल है। वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से यात्रा कर दिल्ली लौट रहा था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और इसकी जांच कर रही है। वहीं घटना में घायल बाइकर ने कहा कि मैं अपने 8-10 दोस्तों के साथ गुरुग्राम से दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो वाला शख्स हमारे पास आया और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने लगा। उसने मेरे दोस्त को धमकाया और गाली दी। मेरे दोस्त थोड़ा धीमा हो गए, लेकिन मैं आगे बढ़ गया। वह आदमी तेजी से आया, मेरी बाइक को टक्कर मार दी और भाग गया।

End of Article