घर में अकेली बेटी, अकेली बहन के साथ मत रहो, शैतान कभी भी सवार हो सकता है: सपा नेता अबू आजमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2021, 07:58 AM IST

Abu Azmi: समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घर में बहन-बेटी के साथ अकेले नहीं रहना चाहिए, शैतान कभी भी जाग सकता है।

घर में अकेली बेटी, अकेली बहन के साथ मत रहो, शैतान कभी भी सवार हो सकता है: सपा नेता अबू आजमी

नई दिल्ली: नेताओं में इन दिनों विवादित बयान देने की मानो होड़ सी लग गई है और ताजा नाम इसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी (Abu Azmi) का जुड़ गया है। आजमी के इस बयान को लेकर विपक्ष सपा पर एक बार फिर हमलावर हो सकता है। इससे पहले 'आवारगी बढ़ेगी' बयान से पलटे सपा सांसद शफीकुर्ररहमान ने कहा था कि शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से लड़कियां आवारगी करेंगी। 

क्या कहा आजमी ने

अबू आजमी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा, 'ऐसा है ना... हमने देखा कि जब लड़की ... मेरी बेटी, मेरी बहन घर में अकेली है तो भी मेरे संस्‍कार... ये मुझे बताया गया है कि अकेली बेटी के साथ मत रहो, शैतान कभी सवार हो सकता है।' अबू आजमी समाजवादी पार्टी के ऐसे पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिलाओं को लेकर इस तरह का बयान दिया हो, इससे पहले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने विवादित बयान देते हुए कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से वो और ज्यादा आवारगी करेंगी।

कांग्रेस विधायक का शर्मनाक बयान

 इससे पहले कर्नाटक में कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने रेप को लेकर शर्मनाक बयान दिया था। रमेश कुमार ने कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को कहा था कि जब बलात्कार लाजमी है तो (महिला को) इसका आनंद लेना चाहिए। इस पर विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने माफी मांग ली। स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी भी इस टिप्पणी पर मुस्कुराते दिखे थे।

केंद्रीय कैबिनेट ने लिया है फैसला

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 21 वर्ष करने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पुरुषों और महिलाओं की शादी की कानूनी उम्र एक समान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष से 21 वर्ष किये जाने को लेकर कई नेताओं ने विवादित बयान दिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत