कांग्रेस के चिंतन शिविर में भी सोनिया गांधी के निशाने पर रहे PM, बोलीं-डर के साए में जी रहे लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 03:20 PM IST

Sonia Gandhi News : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आज लोगों में डर एवं असुरक्षा का भाव है। देश का संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि देश को बांटने की राजनीति हो रही है और भाजपा एवं उसके सहयोगियों के निशाने पर अल्पसंख्यक हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति पर भरोसा करती है। 

कांग्रेस के चिंतन शिविर में भी सोनिया गांधी के निशाने पर रहे PM, बोलीं-डर के साए में जी रहे लोग
Photo Credit: ANI

Sonia Gandhi : लगातार कमजोर हो रही कांग्रेस में सौर ऊर्जा भरने के लिए उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर शुक्रवार से शुरू हुआ। शिविर की शुरुआत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के भाषण से हुई। सोनिया गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत अंग्रेजी से की और प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा की, बीजेपी और आरएसएस के जनता विरोधी नीतियों पर चर्चा का मौका है। ये हमारे लिए मौका है की पार्टी संगठन की कमजोरी पर भी हम चर्चा करें। बहुत दुख के साथ अब ये साफ है की पीएम और उनके सहयोगी ध्रुवीकरण पर भरोसा करते हैं। 

'ये गांधी के हत्यारों का महिमा मंडन करते हैं'
सोनिया ने कहा कि पीएम और उनके सहयोगियों के निशाने पर अल्पसंख्यक हैं जो हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। राजनीतिक विरोधियों को धमकाना और एजेंसियों का उनके खिलाफ इस्तेमाल करना। इतिहास को बदलना और जवाहर लाल नेहरू को टारगेट करना, इनका मकसद है। ये गांधी के हत्यारों का महिमा मंडन करते हैं। जबकि देश में कमजोर लोगों खासकर दलित, आदिवासी और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर आंख मूंद लेते हैं। देश के बहुसंख्यक देश में शांति से रहना चाहते हैं लेकिन बीजेपी उन्हें लगातार उकसाती है।

 पार्टी की कमजोरी को भी सोनिया ने स्वीकारा 
कांग्रेस नेता ने कहा कि असाधारण परिस्थिति का मुकाबला असाधारण तरीके से ही किया जा सकता है। हर संगठन को जीवित रहने के लिए परिवर्तन लाने होते हैं। हमें सुधारों की सख्त जरूरत है। काम करने के तरीके में परिवर्तन लाना होगा। हमारा पुनरुत्थान सामूहिक प्रयास से ही हो पाएगा। इसे न टाला जा सकता है और ना टाले जाएंगे। पार्टी ने हम सभी को बहुत कुछ दिया है। अब समय है कर्ज उतारने का। सब अपने विचार खुल कर रखें। मगर बाहर सिर्फ संगठन की शक्ति और दृढ़ निश्चय का संदेश जाना चाहिए। हम अपनी नाकामयाबी से बेखबर नहीं हैं। लोगों की को हम से उम्मीद है इस से हम अनजान नहीं हैं। हम देश की राजनीति में अपनी पार्टी को उसी भूमिका में लाएंगे जो लोग हम से उम्मीद करते हैं। हम पूरी विनम्रता से आत्म निरीक्षण तो कर ही रहे हैं।

उदयपुर से होगा कांग्रेस का चितिंन शिविर का आगाज, सूरज की पहली किरण के साथ नेता फूकेंगे पार्टी में जान


महंगाई, बेरोजगारी पर भाजपा पर साधा निशाना
सोनिया ने कहा कि देश की बड़ी संख्या ने नौकरी की आस छोड़ दी है। मनरेगा और फूड सिक्योरिटी हमारे शानदार प्रोग्राम थे। कांग्रेस पार्टी किसानों के आंदोलन के साथ थी लेकिन पीएम ने किसानों से जो वादा किया वो अभी भी पूरा नहीं किया। रासोई गैस, पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। हमारे इस महान संगठन से लचीले पन की उम्मीद की जाती रही है। हमसे ये उम्मीद की जा रही है कि हम हौसला और समर्पण को दिखाएं।
 

End of Article