Maharashtra Political Crisis: संजय राउत बोले- 17-18 MLA BJP के कब्जे में, हमारे ऊपर बनाया जा रहा है चौतरफा दबाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 11:21 AM IST

एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए संजय राउत ने कहा कि बालासाहेब का भक्त बोलने से कुछ नहीं होता। हमारे संपर्क में करीब 20 विधायक हैं और जब फ्लोर टेस्ट होगा तो पूरा सच सामने आएगा।

Maharashtra Political Crisis: संजय राउत बोले- 17-18 MLA BJP के कब्जे में, हमारे ऊपर बनाया जा रहा है चौतरफा दबाव

Maharashtra Political Crisis Latest Update News: महाराष्ट्र में सियासी संकट को लेकर Shiv Sena सांसद Sanjay Raut ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि- '17-18 विधायक BJP के कब्जे में हैं। बता दें कि- महाराष्ट्र में आए सियासी भूचाल से उद्धव ठाकरे सरकार एक बार फिर मुश्किल में घिर गई है। अबकी बार संकट शिवसेना विधायक दल के नेता और नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने खड़ा किया है। 

क्या कहा राउत ने

मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा,' एकनाथ शिंदे पर किसी तरह का जवाब नहीं दूंगा। हजारों लाखों कार्यकर्ता आज भी हमारे साथ हैं। कुछ एमएलए हमको छोड़कर गए हैं तो इसका मतलब पार्टी टूटना नहीं है। किस दवाब और प्रेशर में ये लोग हमको छोड़कर चले गए, उसका खुलासा जल्द ही हो जाएगा। उद्धव जी ने कल कहा है कि आप आइए और हमसे बात करिए। हमारे संपर्क में करीब 20 विधायक हैं जब मुंबई में आ जाएंगे तो पूरा खुलासा हो जाएगा।'

फ्लोर टेस्ट में साफ हो जाएगी स्थिति

खुद को बालासाहेब ठाकरे का भक्त बताते हुए राउत ने कहा, 'आपने मेरे चेहरे पर देखा कोई तनाव है, कोई शिकन है? कुछ नहीं है। इस प्रकार का जो संकट है उससे मुकाबला करने का पूरा अनुभव है। हम बाला साहेब के साथ हैं। सालों सालों से उद्धव जी और बाला साहेब के साथ काम किया है। बाला साहेब के भक्त हैं कहने से नहीं होता है। भक्त जो किसी दवाब में पार्टी छोड़ता है वो बाला साहब का भक्त नहीं हो सकता है। हम पर भी दवाब है, हमारे एक मंत्री लगातार चार दिन से ईडी के पास जा रहा है। हमारे परिवार पर भी दवाब बनाया गया लेकिन हमने पार्टी नहीं छोड़ी। आखिरी सांस तक शिवसेना और ठाकरे परिवार के साथ रहेंगे। जब फ्लोर टेस्ट होगा तो सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।'

End of Article