अखिलेश यादव का ऐलान- सांड के हमले में हुई मौत तो सपा सरकार देगी 5 लाख का मुआवजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2021, 09:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि 2022 में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो उन्हें 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा जिनकी मौत सांड के हमलों में हो जाती है।

अखिलेश यादव का ऐलान- सांड के हमले में हुई मौत तो सपा सरकार देगी 5 लाख का मुआवजा

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने वादा है किया कि अगर उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापस आती है तो सड़क दुर्घटना में मरने वालों और सांडों के हमले में मारे जाने वाले लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तब साइकिल ट्रैक बनाए गए थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया।

अखिलेश ने अपनी विजय रथ यात्रा के दौरान उन्नाव में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में साइकिल सवारों की मौत हो जाती है। अभी हाल ही में यहां एक सांड के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उन्होंने घोषणा की कि सपा सरकार बनी तो गंगा पार करके कानपुर से उन्नाव तक मेट्रो बनेगी। 

यहां उन्होंने कहा कि बीजेपी से बड़ी झूठी पार्टी कोई हो नहीं सकती है। यह भाजपा वही है जिसने किसानों से क हा था हमारी सरकार बनेगी तो किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। दिन-रात हमारा किसान लाइन में खड़ा रहा, लेकिन यह सरकार खाद नहीं दे पाई। जो योगी होते हैं वह झूठ नहीं बोलते, जो बाबा होते हैं वह झूठ नहीं बोलते, बताओ उन्नाव वालों कितने लोगों को नौकरियां मिली? इस सरकार के बड़े-बड़े विज्ञापन अखबारों में निकलते हैं, कि नौजवानों को इतने लाख नौकरी दे दी है, इनके विज्ञापन यह कहते हैं कि इतने करोड़ लोगों को रोजगार दे दिया, उन्नाव वालों को नौकरियां मिली?

अखिलेश ने कहा कि जिनसे आज हमारा और आपका मुकाबला है अगर वह दोबारा सत्ता में आ गए तो वह इस संविधान को भी खत्म कर देंगे संविधान बचेगा नहीं। जहां किसानों को अपना सम्मान बचाना है, वहीं देश के लोगों को जो बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने जो संविधान दिया है उसको बचाना है बताओ आप लोग संविधान बचाओगे की नहीं बचाओगे? जिनसे मुकाबला है वह बहुत बड़े झूठे लोग हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत