PFI के समर्थन में खुलकर सामने आया RJD, प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह बोले- RSS से डरकर एक कौम ने बनाया संगठन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 03:56 PM IST

बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) PFI के समर्थन में खुलकर सामने आया। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने कहा कि आरएसएस की बढ़ती ताकत से डरकर एक कौम ने उसी तर्ज पर अपने कौम की हिफाजत के लिए संगठन बना लिया।

PFI के समर्थन में खुलकर सामने आया RJD, प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह बोले- RSS से डरकर एक कौम ने बनाया संगठन

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने कहा कि आरएसएस की बढ़ती ताकत से डरकर एक कौम ने उसी तर्ज पर अपने कौम की हिफाजत के लिए संगठन बना लिया तो उसे आतंकवादी राष्ट्रविरोधी कहते हो, इतना हीं नहीं जगतानंद सिंह ने पाकिस्तान से इनके कनेक्शन पर कहा कि पाकिस्तान से इनके टेलिफोन पर बातचीत की बात होती है पाकिस्तान में तो लोगों के रिश्तेदार हैं जो यहां से गए है रिश्तेदार से बात करना देशद्रोह है क्या, वहीं जगतानंद सिंह ने एक और बड़ा बयान देते हुए कहा की जब-जब भारत की सुरक्षा में पाकिस्तान के एजेंट के तौर पर खतरनाक लोग पकड़े हैं वो सभी RSS और हिन्दू लोग थे।

पाकिस्तान से इनके टेलीफोन की बात होती है। पाकिस्तान में तो लोगों के रिश्तेदार हैं। जो यहां से गए हैं वो भारत के लोग थे। तो अपने रिश्तेदार से बात करना मतलब राष्ट्र विरोध है क्या? ये तो बताना चाहिए कौन सी वो क्रिया कौन सा वो काम जिसके जरिए ये साबित होता है कि टेलीफोन पर बात की गई। जो भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है। और जब-जब भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक लोग पकड़े गए पाकिस्तान के एजेंट में वो सभी RSS और हिंदू लोग थे इसलिए ये जो कर रहे हैं हम सब इसको स्वीकार नहीं कर रहे हैं। हां कल कोर्ट और शरीय लोग अभी एक जुबैर शाह को आप चाहते हो जेल से बाहर ना आ सके। लोगों में अवैयनेस ना डाल सके। उनका कहना है कि मैंने वो ट्वीट कि जो लोग अनेकों बार कर चुके थे। फिर भी आप उनको उन्मादी मान लिए। 

पटना  PFI फुलवारी जांच एसआईटी टीम के एक आदमी को पाकिस्तान ISI द्वारा हनीट्रेप करने की कोशिश की गई है। NIA अब करेगी पटना फुलवारी शरीफ़ मामले की जांच MHA ने NIA को जांच सौंपी। तीस्ता शीतलवाड़ की गिरफ्तारी के विरोध में 12 जुलाई को अतहर परवेज के नेतृत्व में SDPI के बैनर तले पटना में प्रदर्शन होना था। फुलवारी शरीफ से गजवा ए हिंद मामले में गिरफ्तार मरगुव अहमद दानिश Markhor के नाम से whatsapp group से जुड़ा था। नेशनल एनिमल ऑफ पाकिस्तान WhatsApp ग्रुप का कवर था।
मरगुव के जरिये 2023 में सीधा जिहाद की मुहिम चल रही थी। मरगुव अहमद दानिश अलफलाही नाम से भी whatsapp group से जुड़ा था. इसमें indo-Nepal मदरसे के लोग थे। मरगुव के फोन से ISI के लोगों का नंबर मिला है।

Lonewlf -लोगों को अपनी आइडियलॉजी से कनेक्ट  कर सके तो ठीक अन्यथा जाकर कुछ करके आइए। Athar ने बताया कि PFI अपने members को बताता है महिलाओं को मिर्ची पाउडर देकर रखें। अलफलाही नाम से एक whats app ग्रुप है जिसका हेडक्वार्टर  UP के आजमगढ़ में हैं,  इसमें indo nepal मदरसे के लोग हैं।

दानिश ने बताया - गजवा ए हिन्द होगा आज नहीं तो कल। इंडियन और पाकिस्तानी मुस्लिम लड़ेंगे। लीडर पाकिस्तान बनेगा। दुनिया के सारे मुसलमान पाकिस्तान के नेतृत्व में लड़ेंगे और हिन्द का जो वजीर होगा उस को बांधकर सीरिया ले जाया जायेगा और वहां फैसला  होगा। जिहाद 2023 में होगा। FWW के बाद खिलाफत TARKI से 1924 में खत्म हुआ था, फिर 2024 में खिलाफत होगा, पूरी दुनिया में खिलाफत होगा, मुसलमानों का शासन होगा।

पटना PFI मामले में बड़ी खबर आ रही है। पटना पुलिस की SIT के सूत्र के हवाले से बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में अतहर परवेज और अरमान मलिक ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दोहा की रास लाफेल संस्था के मूवमेंट पर खुलासा हुआ है। देश में स्कूल और कॉलेज में टैलेंट सर्च के बहाने साजिश रची जा रही थी। मुस्लिम बच्चों के ब्रेन वॉश की तैयारी थी। इसके अलावा PFI के एक और खतरनाक मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। चाकू, हसिया,रॉड और हथियार से फायरिंग की ट्रेनिंग दी जाती थी। बंद कमरे में फायरिंग की ट्रेनिंग दी जाती थी। शरीर के किस अंग पर वार करने पर जल्द होगी मौत, इसकी भी ट्रेनिंग दी जाती थी।  

End of Article