Rashtravad: यूपी में किसानों का कंधा, वोट की खेती ? अन्नदाता किसे सौपेंगे सत्ता की गद्दी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2022, 06:26 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज होने के साथ ही आरोप- प्रत्यारोप तेज हो चले हैं। किसानों के मुद्दे को लेकर बीजेपी और अखिलेश एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं।

Rashtravad: यूपी में किसानों का कंधा, वोट की खेती ? अन्नदाता किसे सौपेंगे सत्ता की गद्दी?

नई दिल्ली: आज राष्ट्रवाद में बात होगी यूपी के किसानों की। यूपी में चुनाव आते ही एक बार फिर किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासी रोटियां सेकी जा रही है। सभी पार्टियां खुद को किसान हितैषी बताकर उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश  कर रही है। अखिलेश यादव ने आज लखीमपुर घटना के वक्त से सुर्खियों में आए तेजिंदर वर्क को अपनी पार्टी में शामिल किया और फिर हाथ में अन्न लेकर संकल्प लिया। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किसानों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया...पहले देखिए अखिलेश ने क्या संकल्प लिया और बीजेपी पर किसानों के नाम पर कैसे हमला बोला।

अखिलेश का हमला

अखिलेश ने अन्न संकल्प लिया तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के जरिए हमला बोला और कहा, ' दंगाइयों, अपराधियों और आतंकवादियों का हाथ थामने वाले लोग आज 'अन्न' को हाथ में लेकर अन्नदाता के हितचिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं। प्रदेश जानता है कि प्रतिकूल मौसम से अधिक इनके शासनकाल में हुए दंगों ने ही किसानों को हानि पहुंचाई है..ये तो सिर्फ 'जिन्ना प्रेमी' हैं।' किसान नेताओं को अपने पाले में खींचने का खेल भी जारी है ...आज केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने नरेश टिकेत से मुलाकात की ...वहीं नरेश टिकैत जिन्होंने कल समाजवादी पार्टी और आरएलडी के उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा हालांकि फिर नरेश टिकैत अपने बात से पलट गए और कहा कि हर किसी पार्टी के उम्मीदवार को आशीर्वाद देंगे लेकतिन उनके पास वोट मांगने कोई नहीं आए।

क्या कहा नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का गठबंधन को समर्थन देते हुए कहा, 'अच्छी तरह से चुनाव को लड़ो आप लोगों की प्रतिष्ठा की बात है- नरेश टिकैत,बुढाना ऐतिहासिक सीट है आप लोगों को बहुत वोटों से जिताना है- नरेश,इस गठबंधन को सफल बनाओ।' किसान आंदोलन के दौरान बीजेपी के हराने की बात कहने वाले राकेश टिकैत के कैमरे पर सुर बदले नजर आ रहे  हैं ...अब टिकैत कह रहे हैं कि उनका किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं है जो पार्टी अच्छा काम कर रही है उसे ही जनता वोट करेगी।

गन्ना किसानों का भुगतान

अखिलेश यादव बीजेपी पर किसानों के साथ अत्याचार की बात कर रहे हैं लेकिन जब इनकी सरकार थी इन्होंने कितना काम किसानों के लिए किया किसने किसानों के हित में ज्यादा काम किया इसकी बात हम आगे करेंगे। लेकिन एक डेटा आपके सामने रखा है। गन्ना का भुगतान किसान की बड़ी मांग रही है। 2017 से 2021 योगी आदित्यनाथ की सरकार में 1,51,508 करोड़ का भुगतान किया गया। 2012 से 2017 अखिलेश यादव की सरकार ... 95000 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। 2007-2012 मायावती की सरकार 52000 करोड़ रुपए का भुगतान। कुल मिलाकर अखिलेश और मायावती की सरकार को मिलाकर गन्ना किसानों को कुल भुगतान हुआ  उससे ज्यादा अकेले योगी सरकार ने किसानों को गन्ना भुगतान किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!