हरियाणा में कांग्रेस को झटका, कद्दावर नेता अजय माकन हार गए चुनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 07:28 AM IST

हरियाणा से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा है। उनके मुकाबले बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत हुई है।

हरियाणा में कांग्रेस को झटका, कद्दावर नेता अजय माकन हार गए चुनाव

आखिर हरियाणा में वहीं हुआ जिसका डर था। कांग्रेस के अजय माकन को जीत हासिल हो सकती थी क्योंकि जीत के लिए जरूरी 31 विधायक उनके पास थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अजय माकन अपना चुनाव हार गए हैं। माकन की हार पर कांग्रेस के ही एक विधायक ने अजय माकन बहुत कम मार्जिन से अपना चुनाव हार गए हैं। बता दें कि बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने उन्हें हरा दिया। 

माकन के नतीजे पर था सस्पेंस
हरियाणा में कांग्रेस की सीट शुरू से ही फंसी हुई थी। अजय माकन की सीट के फंसने के संकेत तभी मिलने शुरू हो गए जब एक निर्दलीय विधायक ने कहा कि यहां खरीदफरोख्त की मंडी सजी है और वो मतदान प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनेंगे। इसके साथ कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने जब कहा कि वो अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे तो संकट के बादल और मंडराने लगे। इसके अलावा बीजेपी ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट को अमान्य करने की अपील की। 

कुलदीप बिश्नोई पर सीएम एम एल खट्टर का बयान
हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर  ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई) अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर खुलकर वोट किया है। मैं कह सकता हूं कि उन्हें पीएम मोदी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास है। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इसके बाद कांग्रेस पार्टी उनके साथ क्या करने जा रही है।

Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव की सभी 16 सीटों के नतीजे घोषित, देखें पूरी लिस्ट

नतीजों से पहले माकन को मिलने लगी थी बधाई
औपचारिक नतीजों के ऐलान से पहले ट्विटर पर बधाई संदेश आने शुरू हो गए थे और देर रात तक चली मतगणना के साथ पार्टी नेताओं के खुशी के दृश्य सामने आए थे। लेकिन बाद में भाजपा समर्थित कार्तिकेय शर्मा विजेता बने।कार्तिकेय शर्मा कांग्रेस के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे और कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा के दामाद हैं।


End of Article