Rail Accident:इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास कोयले से भरी मालगाड़ी पलटी,  दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 06:28 PM IST

इटावा जिले के भरथना रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के खबर है बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की कुछ बोगियां पटरी से उतर गई हैं।

Rail Accident:इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास कोयले से भरी मालगाड़ी पलटी,  दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई, ये हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुआ है। मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं  इस कारण दिल्ली हावड़ा रूट पर जाने वाली गाड़ियां प्रभावित होंगी ऐसा कहा जा रहा है हालांकि राहत कार्य किए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी के बाद रेलवे के अधिकारियों समेत तकनीकी टीम पहुंच गई है।डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर भरथना के पास ये रेल हादसा सामने आय़ा है।

इन डिब्बो में कोयला रखा था जो हादसे के बादृ पटरियों पर बिखरा पड़ा है बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कोयला लोड कर कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी इसी दौरान यह हादसा हुआ हादसे की खबर पाकर मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं और राहत कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

यह घटना शनिवार करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है, करीब 110 मीटर ओएचई लाइन टूटी है ये घटना मालगाड़ी वाले कॉरिडोर की है, वहीं रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारण नई दिल्ली-हावड़ा लाइन प्रभावित हुई है यातायात को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम जारी है।

हवाई जहाज की तर्ज पर अब ट्रेनों में Black Box तकनीक' का इस्तेमाल होगा

भारतीय रेलवे जल्द ही इस पायलट प्रोजेक्ट को शुरू करेगा जिसके तहत शुरूआत मुंबई की लोकल ट्रेन से की जाएगी,मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे लोकल ट्रेनों के जुड़े हादसों की सटीक वजह को जानने के लिए उन ट्रेनों में ब्लैक बॉक्स जैसी तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है ऐसा मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है।

ट्रेन के ड्राइवर केबिन के साथ-साथ गार्ड केबिन में भी ऑडियो और वीडियो सिस्टम लगाए जाएंगे

बता दें कि तकनीकी खराबी या फिर किसी गलती या चूक की वजह से ये रेल हादसे होते हैं, गौरतलब है कि मौजूदा समय में रेल हादसों की वजह जानने के लिए जांच कमेटी को बनाया जाता है जिसकी रिपोर्ट आने में खासा समय लगता है।कहा जा रहा है कि ट्रेन के ड्राइवर केबिन के साथ-साथ गार्ड केबिन में भी ऑडियो और वीडियो सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे हादसे के वक्त ड्राइवर और गार्ड केबिन में होने वाली हलचल और बातचीत आदि से हादसे से जुड़ी जानकारियों को आसानी से जुटाया जा सके।

End of Article