Kunal Kamra: गुरुग्राम में कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो का विरोध, VHP और बजरंग दल ने डिप्टी कमिश्नर को लिखा पत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 05:31 PM IST

Kunal Kamra: कुणाल कामरा को 17 और 18 सितंबर को गुरुग्राम के सेक्टर 29 के स्टूडियो Xo बार में परफॉर्म करना है। बार ने 29 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के समय और टिकट की डिटेल का उल्लेख करते हुए एक पोस्टर 'कुणाल कामरा लाइव' जारी किया था।

Kunal Kamra: गुरुग्राम में कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो का विरोध, VHP और बजरंग दल ने डिप्टी कमिश्नर को लिखा पत्र
Photo Credit: Twitter

Kunal Kamra: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शुक्रवार को गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के जिले में आने वाले शो को रद्द करने की मांग की। पत्र में कहा गया है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने शो में हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाते हैं। साथ ही दावा किया कि इससे जिले में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है।

गुरुग्राम में कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो का विरोध

कुणाल कामरा को 17 और 18 सितंबर को गुरुग्राम के सेक्टर 29 के स्टूडियो Xo बार में परफॉर्म करना है। बार ने 29 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के समय और टिकट की डिटेल का उल्लेख करते हुए एक पोस्टर 'कुणाल कामरा लाइव' जारी किया था। डिप्टी कमिश्नर को संबोधित एक ज्ञापन में वीएचपी और बजरंग दल ने शो को रद्द नहीं करने पर विरोध के साथ बाधित करने की धमकी दी।

 VHP और बजरंग दल ने विरोध की दी धमकी

ज्ञापन में कहा गया है कि कुणाल कामरा के नाम से एक कलाकार 17 सितंबर को सेक्टर 29 गुड़गांव के स्टूडियो एक्सो बार में एक शो का आयोजन कर रहा है। ये व्यक्ति अपने शो में हिंदू देवी वा देवताओ का मजाक उड़ता है। इस संबंध में इसके खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इस शो के कारण गुड़गांव में तनव उत्पन्न हो सकता है। अनुरोध है कि शो को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, अन्यथा बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे।

इससे पहले दोनों संगठनों के कुछ सदस्यों ने बुधवार को बार का दौरा किया और प्रबंधन से शो रद्द करने की अपील की।
 

End of Article