Bihar: टीचरों को  समय पर तनख्वाह दे नहीं पा रहे.., नई नौकरियां कहां से लायेंगे? नीतीश पर बरसे PK,कहा-बिहार में फिर होगा 'बड़ा उलटफेर'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 05:03 PM IST

Prashant Kishor lashed out at Nitish: प्रशांत किशोर ने बिहार की  महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- चुनाव से पहले बिहार में फिर होगा उलटफेर, PK नीतीश कुमार पर जमकर बरसे...

Bihar: टीचरों को  समय पर तनख्वाह दे नहीं पा रहे.., नई नौकरियां कहां से लायेंगे? नीतीश पर बरसे PK,कहा-बिहार में फिर होगा 'बड़ा उलटफेर'

Prashant Kishor News: जन सुराज अभियान के तहत समस्तीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने नई नवेली महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 10 लाख नौकरियों के मुद्दे पर बोलते हुए प्रशांत किशोर (PK) ने कहा कि अगर ये सरकार 1-2 साल में अगर 5-10 लाख नौकरियां (Jobs in Bihar) दे देती है तो मैं इनके समर्थन में अपना अभियान वापस ले लूंगा। 

उन्होंने कहा कि जो नियोजित शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो समय पर तनख्वाह दे नहीं पा रही ये सरकार और नई नौकरियां कहां से दे पाएगी, प्रशांत किशोर यहीं नहीं रुके और उन्होंने आने वाले समय में राजनीतिक उठापटक की भी बात कही।

'नीतीश कुमार फेवीकॉल लगाकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए हैं'

प्रशांत किशोर ने कहा, 'अभी हमको आए हुए 3 महीने ही हुए और बिहार की राजनीति 180 डिग्री घूम गई। अगला विधानसभा चुनाव आते-आते अभी कई बार बिहार की राजनीति घूमेगी। नीतीश कुमार फेवीकॉल लगाकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए हैं और बाकी की पार्टियां कभी इधर तो कभी उधर होती रहती है।'

'ये सरकार जुगाड़ पर चल रही है'

जनता ने इस सरकार को वोट नहीं दिया था। ये सरकार जुगाड़ पर चल रही है, इसे जनता का विश्वास प्राप्त नहीं है।" उन्होंने 2005 से 2010 के बीच एनडीए सरकार के काम की प्रशंसा भी की।

इससे पहले हाल ही में बिहार में नीतीश कुमार के पालाबदल पर प्रशांत किशोर ने अहम टिप्पणी की थी, प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश कुमार ने 10 सालों में यह छठा प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी राजनीतिक स्थिति पर भी असर होगा,उन्होंने कहा कि यह संभावनाओं की भी बात है ऐसा नहीं है कि उनका नुकसान नहीं हुआ है, 115 विधायकों वाली पार्टी अब 43 पर आ गई है। 

End of Article