बिहार में 'एकला चलेगी' BJP, 2024 में 35 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य, दिल्ली में हुआ महा मंथन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 06:46 AM IST

BJP Bihar News: जद-यू के अलग होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के लिए अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। भगवा पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। दिल्ली में बिहार को लेकर पार्टी की मंगलवार को अहम बैठक हुई।

बिहार में 'एकला चलेगी' BJP, 2024 में 35 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य, दिल्ली में हुआ महा मंथन
Photo Credit: ANI

BJP Bihar News: बिहार में जनता दल-यूनाइटेड के साथ छोड़ने के बाद अकेले पड़ी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने लिए रास्ता बनाने की तैयारी की जुट में गई है। उसे पता है कि आने वाले समय में उसे अपनी राजनीतिक लड़ाई अब अकेले लड़नी है। पार्टी के सामने 2024 का लोकसभा चुनाव है। सूत्रों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस राज्य में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 

नई रणनीति पर काम करना शुरू किया
बिहार के लिए भाजपा ने अपनी नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर पार्टी की अहम बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बीएल संतोष, रवि शंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडे, जनक राम, नंद किशोर यादव और अन्य नेता शामिल हुए। 

बिहार के सभी मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक के बाद जायसवाल ने कहा, 'बिहार में महागठबंधन की सरकार लोगों को धोखा देकर बनाई गई है। हम इसके खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा में लड़ाई लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।' जायसवाल ने कहा कि बिहार की कोर कमेटी की इस बैठक में बहुत सारे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। पिछले चुनाव में भाजपा को 17, जेडीयू को 16 और लोक जनशक्ति पार्टी को छह सीटें मिलीं। एक सीट पर कांग्रेस विजयी हुई।   

Bihar Crorepati Cabinet Ministers: नीतीश की करोड़पति कैबिनेट', तेज प्रताप से विजय चौधरी समेत कुल 23 करोड़पति नेता बने मंत्री


राजद के साथ मिलकार नीतीश ने बनाई सरकार 
बता दें कि गत नौ अगस्त को नीतीश कुमार भाजपा के गठबंधन से अलग हो गए और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। राजद, कांग्रेस एवं अन्य दलों के समर्थन से उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनाई। 10 अगस्त को सीएम पद नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम पद पर तेजस्वी यादव का शपथ ग्रहण हुआ। मंगलवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार भी हुआ। इस विस्तार में 31 सदस्यों को मंत्री बनाया गया। 

End of Article