बकरीद पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- समावेशी भावना को मजबूत बनाए यह पर्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2021, 09:12 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशवासियों को ईद उल अजहा (Eid-ul-Adha) की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा है कि यह दिन लोगों के बीच समावेशी भावना को मजबूती देने का काम करे।

बकरीद पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- समावेशी भावना को मजबूत बनाए यह पर्व
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद उल अजहा की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने बुधवार को अपने एक ट्वीट में कहा कि 'अल्लाह की इबादत में यह दिन लोगों के बीच सामूहिक समझ, सद्भाव एवं समावेशी भावना को मजबूती प्रदान करें। सभी भी ईद उल अजहा की शुभकामनाएं।' कोरोना प्रोटोकाल के बीच देश भर में बकरीद का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को ईद उल अजहा की शुभकामनाएं दे रहे हैं। पीएम मोदी ने पिछले साल अपने शुभकामना संदेश में कहा था कि यह त्योहार हमें एक सौहार्दपूर्ण एवं समावेशी समाज बनाने के लिए प्रेरित करेगा। यह दिन लोगों में भाईचारे एवं करुणा की भावना को मजबूत बनाए। 

राष्ट्रपति कोविंद ने दी शुभकामना 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व प्रेम, निस्वार्थता और बलिदान की भावना के प्रति आभार व्यक्त करने और एक समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर काम करने का त्योहार है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया ‘आइये हम कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उपायों को अपनाकर इसके खिलाफ लड़ने और समाज के हर वर्ग की खुशी और भलाई के लिए काम करने संकल्प लें। ईद-उल-अजहा के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’

राजनाथ सिंह, राहुल गांधी ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह त्योहार लोगों में खुशियां और सद्भाव लेकर आए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को ईद उल अजहा की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल ने अपने एक ट्वीट में कहा 'आप सभी को ईद उल अजहा मुबारक हो!'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति