दीपोत्सव पर अयोध्या जा सकते हैं पीएम मोदी, 7 लाख दिया जलाए जाएंगे दीपोत्सव कार्यक्रम में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2021, 04:46 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली पर अयोध्या जा सकते हैं। विशेष रामलीला और दीपोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मोदी दीपावली से एक दिन पहले दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या जा सकते हैं।

दीपोत्सव पर अयोध्या जा सकते हैं पीएम मोदी, 7 लाख दिया जलाए जाएंगे दीपोत्सव कार्यक्रम में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली से ठीक पहले दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या जा सकते हैं। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की थी। दीपावली से 2 दिन पहले धनतेरस की शाम से दीपोत्सव का कार्यक्रम की शुरुआत हो जाती है। दीपोत्सव कार्यक्रम में सरयू नदी के घाट पर 7 लाख से ज्यादा दिया जलाए जाएंगे।

इस साल 4 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी और धनतेरस 2 नवंबर को है। अभी तक ये कोई नही बता रहा है कि पीएम मोदी कब आएंगे लेकिन सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी धनतेरस के दिन यानी 2 नवंबर या छोटी दीवाली 3 नवंबर को अयोध्या आ सकते हैं। 

माना जा रहा है कि दीपोत्सव के इस खास कार्यक्रम में पीएम के अलावा राज्यपाल आनंदी बेन, सीएम योगी और कई मंत्री भी मौजूद रह सकते हैं। यूपी में 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं और अगर विधानसभा चुनाव के नजरिए से देखें तो सभी राजनीतिक दलों के लिए अयोध्या तीर्थ स्थान बना हुआ है। प्रभु राम के समर्थक हों या राम मंदिर के विरोधी अयोध्या हर राजनीतिक दल पहुंचना चाहता है। वैसे भी बीजेपी के लिए अयोध्या और राम मंदिर सबसे पुराना और सबसे बड़ा मुद्दा रहा है। 

उम्मीद है कि इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा भी बीजेपी को फायदा पहुंचाएगा। राम मंदिर की शुरुआत में भी प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या आए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका ये पहला अयोध्या का दौरा था। अब माना जा रहा है कि इस साल दीपोत्सव पर दोबारा अयोध्या जा सकते हैं और अगर अयोध्या आएंगे तो फिर रामलला के दर्शन भी करेंगे।
 

End of Article