'PM मोदी ने चीन के सामने अपना मस्तक झुका दिया', पैंगोंग समझौते पर राहुल का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2021, 10:20 AM IST

Rahul Gandhi : एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'रक्षा मंत्री के बयान के मुताबिक भारतीय सेना अब फिंगर 3 पर लौट रही है। फिंगर-4 हमारा क्षेत्र है।

'PM मोदी ने चीन के सामने अपना मस्तक झुका दिया', पैंगोंग समझौते पर राहुल का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली : पैंगोंग त्सो लेक एवं लद्दाख पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने शु्क्रवार को कहा कि पीएम ने देश की भूमि चीन को सौंप दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत सरकार पूर्वी लद्दाख में अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति बहाल करने के लिए बातचीत कर रही थी लेकिन रक्षा मंत्री ने गुरुवार को राज्यसभा में जो बयान दिया वह कुछ ही स्थिति उजागर करता है। राहुल ने कहा कि पैंगोंग त्सो में भारत का क्षेत्र फिंगर-4 तक है लेकिन अब भारतीय सेना को फिंगर-3 पर लौटने की बात कही गई है। 

फिंगर-4 तक है भारत का क्षेत्र-राहुल
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'रक्षा मंत्री के बयान के मुताबिक भारतीय सेना अब फिंगर 3 पर लौट रही है। फिंगर-4 हमारा क्षेत्र है। यहां हमारा पोस्ट रहता आया है। अब हम फिंगर 4 से फिंगर 3 पर आ गए हैं। सवाल है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जमीन को चीन को क्यों दी है? पीएम और रक्षा मंत्री को पहले इसका जवाब देना चाहिए। दूसरा सवाल है कि पैंगोग त्सो लेक के दक्षिणी हिस्से में स्थित चोटियों पर भारतीय सेना ने अपना नियंत्रण किया है तो उन्हें वापस क्यों बुलाया जा रहा है?'

'पीएम ने चीन के सामने अपना सिर झुकाया'
राहुल ने पूछा, 'भारत को इसके बदले में क्या मिल रहा है। सबसे अहम बात  है कि रूणनीतिक रूप से अहम इलाके देपसांग से चीनी वापस क्यों नहीं गए हैं? इन सवालों के जवाब देश को चाहिए। यह साफ है कि पीएम मोदी ने देश की जमीन चीन को सौंप दी है। सरकार अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति बहाल करने के लिए चीन के साथ बातचीत कर रही थी लेकिन पीएम मोदी चीन के सामने अपना सिर झुका दिया।'
 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत