Patna Terror Module :बिहार में "मदरसा शिक्षा" के नाम पर "ब्रेन वॉश" करने की आशंका ! देखें बच्चों ने क्या कहा-VIDEO 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 03:35 PM IST

Fear of brainwashing: बिहार में मदरसा शिक्षा के नाम पर ब्रेनवॉश करने के डर को लेकर आशंका जताई जा रही है, ऐसा इनपुट खुफिया रिपोर्टों में सामने आने की बात कही जा रही है।

Patna Terror Module :बिहार में "मदरसा शिक्षा" के नाम पर "ब्रेन वॉश" करने की आशंका ! देखें बच्चों ने क्या कहा-VIDEO 

Patna Terror Module में बच्चों को शामिल करने की जानकारी मिलने के बाद बिहार  में हर जगह अलर्ट जारी है। ताकि मदरसा शिक्षा की आड़ में बच्चों की तस्करी न हो और टेरर मॉड्यूल को रोका जा सके। कटिहार रेलवे स्टेशन (Katihar Railway station) पर बिहार से मुरादाबाद मदरसे में पढ़ने जा रहे बच्चों से की Times Now Navbharat ने बातचीत सुनिए उन्होंने क्या बताया।

आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के नेटवर्क का हाल ही में भंडाफोड़ हुआ था। इसके अलावा, पटना पुलिस ने खुलासा किया था कि भारत को 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने की तैयारी बिहार की राजधानी पटना में की जा रही थी।

गौर हो कि पटना टेरर केस में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। पटना के फुलवारी शरीफ में हुई गिरफ्तारी की जांच कर रही SIT के खिलाफ बड़ी साजिश रची गई। 

"यह हनी ट्रैप की कोशिश पाकिस्तान खुफिया एजेंसी द्वारा की गई थी"

फोन और सोशल मीडिया के जरिए यह हनी ट्रैप की कोशिश पाकिस्तान खुफिया एजेंसी द्वारा की गई थी। खबर है कि ISI ने एटीएस के एक जांच अधिकारी को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की है। जब इस मामले की जांच की गई तो वह नंबर पाकिस्तान का निकला और ISI के पूरे प्लान का पर्दाफाश हो गया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!