नवनीत राणा और रवि राणा को राहत नहीं, सुनवाई एक बार फिर टली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 11:51 AM IST

राजद्रोह केस में नवनीत राणा और रवि राणा की जमानत अर्जी पर अदालत में सुनवाई हुई। लेकिन राणा दंपति के हाथ निराशा लगी। अदालत ने एक बार सुनवाई टाल दी है।

नवनीत राणा और रवि राणा को राहत नहीं, सुनवाई एक बार फिर टली

क्या अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति को राजद्रोह केस में दायर जमानत अर्जी पर राहत नहीं मिली है। अदालत ने एक बार फिर सुनवाई को टाल दिया है। सेशन कोर्ट सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा की जमानत अर्जी पर कल 30 अप्रैल दोपहर 2.45 बजे सुनवाई के लिए राजी हो गया है। इससे पहले मुंबई पुलिस की मांग पर अदालत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई 29 अप्रैल तक के लिए टाल दी थी। राणा दंपत्ति मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के सिलसिले में चर्चा में आए हालांकि उन लोगों ने हनुमान चालीसा नहीं पढ़ी और कहा कि जिस मकसद को लेकर वो आगे बढ़ीं थीं वो पूरा हुआ। लेकिन मुंबई पुलिस ने कानून व्यवस्था के नाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बता दें ,कि इस विषय पर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने निशाना साधतके हुए कहा था कि उन्हें पता है कि यह सब किसके इशारे पर हो रहा है। 

भायखला जेल में बंद है नवनीत राणा
नवनीत राना फिलहाल मुंबई की भायखला जेल में है।मुम्बई पुलिस आज जवाब दाखिल करेगी।इसके बाद कोर्ट जमानत पर फैसला सुना सकता है।इस बीच नवनीत राणा ने कोर्ट में एक और याचिका दायर की है और घर का खाना दिए जाने की इजाजत मांगी है।दोनों याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी।नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा पर राजद्रोह और धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप है।फिलहाल राणा दंपति 6 मई तक की न्यायिक हिरासत में हैं।

23 अप्रैल को हुआ था विवाद
दरअसल ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया। राणा दंपति 23 अप्रैल की सुबह पाठ करने का ऐलान किया था।ऐलान के विरोध में बड़ी तादाद में शिवसैनिक नवनीत राणा के घर बाहर जमा हो गए । और विरोध प्रदर्शन लगे।हंगामे के बाद नवनीत राणा और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया।जेल में बंद अमरावती की सांसद नवनीत राणा का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन भी सामने आया है।. शिवसेना नेता संजय राऊत ने आरोप लगाया है कि नवनीत राणा का अंडरवर्ल्ड से नाता है।नवनीत ने यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपए कर्ज लिए थे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत