Tajinder Pal Bagga : तजिंदर के बचाव में आए सिद्धू, केजरीवाल-भगवंत मान पर साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 04:59 PM IST

Navjot Singh Siddhu : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बग्गा की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि बग्गा को गिरफ्तार कर निजी दुश्मनी का बदला लेने का प्रयास किया गया है।

Tajinder Pal Bagga : तजिंदर के बचाव में आए सिद्धू, केजरीवाल-भगवंत मान पर साधा निशाना

Tajinder Pal Bagga : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर बाल सिंह बग्गा की गिरफ्तार सियासी रंग लेने लगी है। भाजपा के बाद कांग्रेस भी इस विवाद में कूद पड़ी है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बग्गा की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि बग्गा को गिरफ्तार कर निजी दुश्मनी का बदला लेने का प्रयास किया गया है। सिद्धू ने कहा कि इससे पंजाब पुलिस की छवि खराब हो रही है।   

पंजाब पुलिस की छवि खराब न करें-सिद्धू
सिद्धू ने कहा, 'तजिंदर बग्गा किसी अन्य राजनीतिक दल से हो सकते हैं और उनकी विचारधारा से हमें मतभेद हो सकता है लेकिन निजी दुश्मनी का बदला लेने के लिए अरविंद केजरीवाल एवं भगवंतमान द्वार पंजाब पुलिस का इस्तेमाल किया जाना घोर पाप है। इसे राजनीतिक रंग देकर पंजाब पुलिस की छवि खराब न की जाए।'

पंजाब पुलिस को कुरूक्षेत्र में हरियाणा की पुलिस ने रोका
बता दें कि पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह पश्चिमी दिल्ली स्थित बग्गा के आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। बग्गा के पिता का कहना है कि पुलिस जब उनके घर पहुंची तो वह सो रहे थे। बग्गा के पिता का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पंजाब पुलिस जब उन्हें लेकर वापस जा रही थी तो हरियाणा पुलिस ने उन्हें कुरूक्षेत्र में रोक लिया। बग्गा की गिरफ्तारी पर सियासी जंग भी शुरू हुई। बाद में वहां दिल्ली पुलिस भी पहुंच गई। पंजाब पुलिस से बात करने के बाद दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर राजधाी रवाना हुई।  

तजिंदर पाल बग्गा की मां की दहाड़, केजरीवाल जी दिल्ली में केस दर्ज कराते दूध का दूध पानी का पानी हो जाता


अलका लांबा ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'अरविंद केजरीवाल अपनी राजनीतिक दुर्भावना को पूरा करने के लिए ये सब कर रहे हैं। केजरीवाल बदलाव की राजनीति के लिए सियासत में आए थे, लेकिन आज वो बदला लेने का काम कर रहे हैं। लेकिन अलका लांबा केजरीवाल से डरती नहीं है। मुझे पंजाब पुलिस ने रोपड़ बुलाया था। मैं गई थी। आगे भी जाऊंगी। केजरीवाल और बीजेपी  देश के संघीय ढांचे को तोड़ना चाहती हैं। तीन राज्यों के पुलिस को आपस में लड़वाया जा रहा है। जिस तरह पंजाब पुलिस काम कर रही है वो गलत है। लोगों का विश्वास पंजाब पुलिस से उठ रहा है। भगवंत मान को ये समझना होगा पंजाब की जनता ने उनको वोट दिया था। अब वही पंजाब की जनता को चाहिए कि वह केजरीवाल को सख्त संदेश दे।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!