देश के लिए इन जवानों ने दिया सर्वोच्च बलिदान, यहां पढ़ें मां भारती के 20 सच्चे सपूतों के नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2020, 04:49 PM IST

Names of 20 Indian Army Martyrs: लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। यहां पढ़ें उन शहीदों के नाम।

देश के लिए इन जवानों ने दिया सर्वोच्च बलिदान, यहां पढ़ें मां भारती के 20 सच्चे सपूतों के नाम

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने 15-16 जून की रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए 20 सैनिकों के नाम जारी कर दिए हैं। सेना ने शुरू में मंगलवार को कहा कि एक अधिकारी और दो सैनिक शहीद हुए हैं। लेकिन, देर शाम बयान में कहा गया कि 17 अन्य सैनिक जो अत्यधिक ऊंचाई पर शून्य से नीचे तापमान में गतिरोध के स्थान पर ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्होंने दम तोड़ दिया है। इससे शहीद हुए सैनिकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

  1. कर्नल बी संतोष बाबू (हैदराबाद)
  2. नायब सूबेदार नंदूराम सोरेन (मयूरभंज)
  3. नायब सूबेदार मनदीप सिंह (पटियाला)
  4. नायब सूबेदार सतनाम सिंह (गुरदासपुर)
  5. हवलदार के पलानी (मदुरई)
  6. हवलदार सुनील कुमार (पटना)
  7. हवलदार बिपुल रॉय (मेरठ)
  8. नायक दीपक कुमार (रेवा)
  9. सिपाही राजेश ओरंग (बीरभूम)
  10. सिपाही कुंदन कुमार ओझा (साहिबगंज)
  11. सिपाही गणेश राम (कांकेर)
  12. सिपाही चंद्रकांता प्रधान (कंधमाल)
  13. सिपाही अंकुश (हमीरपुर)
  14. सिपाही गुरबिंदर (संगरुर)
  15. सिपाही गुरतेज सिंह (मनसा)
  16. सिपाही चंदन कुमार (भोजपुर)
  17. सिपाही कुंदन कुमार (सहरसा)
  18. सिपाही अमन कुमार (समस्तीपुर)
  19. सिपाही जय किशोर सिंह (वैशाली)
  20. सिपाही गणेश हांसदा (ईस्ट सिंहभूम)

शादी की तैयारी कर रहा था परिवार

वहीं शहीद हुए राजेश ओरंग तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और 2015 में सेना में शामिल हुए थे। उनके शोक संतप्त पिता सुभाष ने कहा, 'मेरे बेटे ने देश की सेवा की और उसके लिए अपनी जान दे दी।' राजेश की मां ममता अभी कुछ बोलने की हालत में नहीं है। मां आस लगाए हुईं थी कि अगली छुट्टियों में जब बेटा घर आएगा तो उसकी शादी कराएंगे। उनकी छोटी बहन शकुंतला ने कहा कि बचपन से ही मेरा भाई देश की सेवा करना चाहता था और वह सेना में शामिल होकर खुश था। वह कुछ महीनों पहले छुट्टी पर घर आया था और उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। 

हमारे जवान मारते-मारते मरे हैं: पीएम मोदी

झड़प में शहीद हुए अधिकारी की पहचान 16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी कर्नल संतोष बाबू के तौर पर हुई। वह तेलंगाना के निवासी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में भारत-चीन सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प पर कहा है कि हमारे सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। भारत शांति चाहता है लेकिन उकसाये जाने पर मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। देश को इस बात पर गर्व होगा कि हमारे दिवंगत शहीद मारते-मारते मरे हैं।
 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति