2 करोड़ लोग हो चुके कोरोना से स्वस्थ, सक्रिय मामलों में मामूली गिरावट, इतनी है देश की रिकवरी दर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2021, 04:26 PM IST

Coronavirus cases in India: कोरोना वायरस की दूसरी लहर से अभी देश को राहत नहीं मिल रही है। हालांकि नए मामलों में थोड़ी गिरावट आई है, जिससे सक्रिय मामलों में भी कमी हुई है।

2 करोड़ लोग हो चुके कोरोना से स्वस्थ, सक्रिय मामलों में मामूली गिरावट, इतनी है देश की रिकवरी दर

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के 3,43,144 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,40,46,809 हो गई है। वहीं 4000 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,62,317 हो गई है। 3,44,776 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,00,79,599 हो गई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,893 है। भारत की कुल रिकवरी आज दो करोड़ (2,00,79,599) से अधिकहो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.50 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,44,776 रिकवरी दर्ज की गई। बीते चार दिनों में से तीसरी बार दैनिक नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी की संख्या अधिक रही। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज घटकर 37,04,893 रह गई। यह देश में कुल पॉजिटिव मामलों का 15.41 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटे में कुल सक्रिय मामलों में 5632 मामलों की गिरावट दर्ज की गई।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस कर्नाटक में

भारत के कुल सक्रिय मामलों में से 79.7 प्रतिशत मामले 12 राज्यों से हैं। सबसे ज्यादा सक्रिय मामले कर्नाटक में हैं, यहां कुल एक्टिव केस 5,93,098 हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 5,35,704, केरल में 4,39,268, राजस्थान में 2,11,889, उत्तर प्रदेश में 2,04,658, आंध्र प्रदेश में 2,01,042, तमिलनाडु में 1,83,772, पश्चिम बंगाल में 1,30,213, गुजरात में 1,22,847, छत्तीसगढ़ में 1,19,450, मध्य प्रदेश में 1,08,116 और हरियाणा में 1,03,140 सक्रिय मामले हैं। 

सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान 4000 मौतें दर्ज की गईं। नई मौतों के 72.70 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (850) दर्ज की गईं जबकि 344 दैनिक मौतों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली में 308, तमिलनाडु में 297, उत्तर प्रदेश में 277, छत्तीसगढ़ में 195, पंजाब में 186, हरियाणा में 163, राजस्थान में 159 और पश्चिम बंगाल में 129 मौतें हुई हैं।

End of Article