मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, कुल 43 मंत्रियों ने ली शपथ, 15 बने कैबिनेट मंत्री, जानें कौन-कौन बना मंत्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2021, 07:48 PM IST

Modi Cabinet: मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली बाकी 28 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। यहां जानें आज कौन-कौन केंद्र सरकार में मंत्री बन गया है।

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, कुल 43 मंत्रियों ने ली शपथ, 15 बने कैबिनेट मंत्री, जानें कौन-कौन बना मंत्री

नई दिल्ली: आज केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें से 15 मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सबसे पहले महाराष्ट्र के नारायण राणे ने शपथ ली। फिर सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राम चंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरन रिजिजू, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पुरषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर ने शपथ ली।

उत्तर प्रदेश से लोकसभा सदस्य पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एस पी एस बघेल ने नए केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कर्नाटक से सांसद राजीव चंद्रशेखर और शोभा करंदलाजे ने केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उत्तर प्रदेश से भानुप्रताप सिंह वर्मा, गुजरात के दर्शन विक्रम जरदोश ने केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ ली। नई दिल्ली से लोकसभा सदस्य मीनाक्षी लेखी ने केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ ली। अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवसिंह, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिकी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, मुंजापारा महेंद्रभाई, जॉन बारला, एल मुरुगन और निसिथ प्रमाणिक ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। 

End of Article