Army Helicopter Crash: हादसे वाली जगह से चार शव बरामद, तीन लोगों को किया गया रेस्क्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2021, 02:57 PM IST

Army Mi-17V5 Helicopter/Plane Crash Today in Tamil Nadu: तमिलनाडु के नीलगिरी में बड़े हादसे में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। मौके पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। चॉपर में सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी और वरिष्ठ अधिकारी सवार थे।

Army Helicopter Crash: हादसे वाली जगह से चार शव बरामद, तीन लोगों को किया गया रेस्क्यू

तमिलनाडु के नीलगिरी के जंगलों में सेना का एमआई सीरीज का Mi 17V5 चॉपर हादसे का शिकार हुआ है। चॉपर( कुल 14 लोग सवार) में सीडीएस रावत, उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर और लेफ्टिनेंट कर्नल स्तर के अधिकारी सवार थे। वो लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। भारतीय वायुसेना का बयान वायु सेना ने कन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना की पुष्टि कर दी है। सीडीएस बिपिन रावत का अस्पताल में इलाज जारी है। तमिलनाडु के नीलगिरी में हादसे के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मे पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रा हादसे के बारे में संसद को जानकारी देंगे।

कुछ शवों के बरामदगी की जानकारी
सूत्रों के मुताबिक चार शवों की बरामदगी हुई है, जबकि तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है।  वायु सेना ने अपने ट्वीट में कहा है कि उसका एमआई-17V5 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वायु सेना का कहना है कि सेना के इस चॉपर में सीडीएस बिपिन रावत सवार थे। वायु सेना ने कहा है कि उसने हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।

अब तक क्या हुआ

  1. चेन्नई से कुन्नुर जाएंगे तमिलनाडु के सीएम एम के स्टॉलिन
  2. घायलों का वेलिंग्टन अस्पताल में इलाज जारी
  3. कोयंबटूर से 6 डॉक्टर कन्नूर भेजे गए
  4. डिफेंस टीम को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश
  5. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट को जानकारी दी
  6. पीटीआई के मुताबिक चार शव निकाले गए, तीन लोगों को बचाया गया
  7. चॉपर में कुल 14 लोग सवार थे।

चॉपर में इतने लोग सवार थे

  1. बिपिन रावत- सीडीएस
  2. मधुलिका रावत- सीडीएस की पत्नी
  3. ब्रिगेडियर एस एस लाइडर
  4. लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह
  5.  लांसनायक बी सांई तेजा,
  6. लांस नायक विवेक कुमार
  7. हवलदार सतपाल
  8. गुरसेवक सिंह
  9. जीतेंद्र कुमार

हादसे वाली जगह वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद
बताया जा रहा है कि स्थानीय सैन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्हें बताया गया है कि स्थानीय लोग 80 प्रतिशत जले हुए दो शवों को स्थानीय अस्पताल ले गए हैं। दुर्घटना के क्षेत्र में कुछ शवों को नीचे की ओर देखा जा सकता है। शवों को निकालने और पहचान की जांच के प्रयास जारी हैं।

End of Article