Maharashtra: पुणे के पास हादसे का शिकार हुआ ट्रेनर एयरक्राफ्ट, प्रशिक्षु महिला पायलट घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 01:35 PM IST

Aircraft Crash: महाराष्ट्र के पुणे में आज सुबह छोटा ट्रेनर विमान पुणे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक महिला ट्रेनी पायलट के घायल होने की खबर है।

Maharashtra: पुणे के पास हादसे का शिकार हुआ ट्रेनर एयरक्राफ्ट, प्रशिक्षु महिला पायलट घायल

पुणे: सोमवार को एक छोटा ट्रेनर विमान महाराष्ट्र के पुणे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में विमान की ट्रेनी महिला पायल घायल हो गई हैं। खबर के मुताबिक आज सुबह 11:20 से 11:30 बजे तक एक प्रशिक्षु विमान कडबनवाड़ी, तालुका इंदापुर, जिला पुणे ग्रामीण में कारवार एविएशन बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस विमान हादसे में 22 साल की ट्रेनी पायलट भाविका राठौड़ घायल हो गईं।

भाविका को आईं मामूली चोटें

यह कारवार एविएशन बारामती का ट्रेनी विमान था। महिला पायलट को शेलगांव के नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारवार एविएशन बारामती के कर्मचारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब कार्वर एविएशन की छात्रा (महिला पायलट) इसे प्रशिक्षण अभ्यास के के एक भाग के रूप में उड़ा रही थी। राहत की बात ये रही कि भाविका राठौड़ को गंभीर चोट नहीं आई।

पिछले महीने भी हुई थी एक हार्ड लैंडिंग

द एकेडमी ऑफ कार्वर एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 19 अगस्त, 1995 को हुई थी। यह DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, भारत सरकार) द्वारा अनुमोदित संस्थान है। यह ट्रेनी एकेडमी महाराष्ट्र में बारामती के वर्षा छाया क्षेत्र में स्थित है। पिछले महीने यानि जून 2022 में, एक रेड बर्ड उड़ान प्रशिक्षण संगठन (FTO) Tecnam P2008 विमान की महाराष्ट्र के बारामती रनवे पर हार्ड लैंडिंग हुई थी।

पिछले महीने ही उत्तर प्रदेश के रायबरेली के फुरसतगंज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) से एक प्रशिक्षु विमान को लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा था। डीजीसीए ने जबरन लैंडिंग की घटना की जांच के आदेश दिए थे। इसी तरह सेसना 152 विमान वीटी-ईयूडब्ल्यू जून 2022 में ओडिशा में बिरसाल हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान पायलट प्रशिक्षण संगठन 'गति' का था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई