Karnataka: Kalaburagi में भीषण हादसा, बस में आग लगने के बाद 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 01:08 PM IST

Kalaburagi, Karnataka Bus Accident: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शुक्रवार तड़के हैदराबाद जा रही स्लीपर बस में आग लगने से कम से कम सात लोगों की जलकर मौत हो गई है।

Karnataka: Kalaburagi में भीषण हादसा, बस में आग लगने के बाद 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Karnataka के Kalaburagi जिले में सड़क दुर्घटना में एक निजी बस में आग लग जाने के कारण उसमें सवार 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। यह बस गोवा से हैदराबाद लौट रही थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में कुल 29 लोग सवार थे। कुछ यात्री हादसे में झुलस भी गए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक भी बताई जा रही है। आग किन वजहों से लगी इसकी जांच की जा रही है। 

दो ड्राइवरों की मौत

मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। हादसा सुबह हुआ जब बस एक व्हीकल लॉरी से टकराई और इसके बाद बस पुल पर गिर गई। इसके बाद बस में पेट्रोल की वजह से आग लग गई। चूंकि यह बस एसी बस थी तो लोगों को निकलने में भी दिक्कत आई। मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। कई डेथ बॉडीज ऐसी हैं जो बुरी तरह से जल गई हैं और उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। बस में दो ड्राइवर थे और दोनों की ही मौत हो गई। ये जो लोग थे सभी परिवार के थे और पिकनिक मनाने गोवा गए थे।

भयानक थी आग

हादसे का शिकार निजी बस गोवा में ऑरेंज कंपनी की थी। आग इतनी भयानक थी कि स्थानीय लोग उसके पास नहीं जा सके। स्थानीय लोगों ने बस में आग लगने केी सूचना पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं को दीय़ इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियो ने आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक बस पूरी तरह से जल गई थी। कई शवों की पहचान तक नहीं हो पा रही है।

End of Article