Katra Bus Fire: कटरा से जम्मू जा रही यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 4 लोगों की मौत-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 06:56 PM IST

Katra Bus Fire Update: कटरा में यात्रियों से भरी बस में आग लगी है, बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं आग की इस घटना में 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

Katra Bus Fire: कटरा से जम्मू जा रही यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 4 लोगों की मौत-VIDEO

नई दिल्ली: कटरा से जम्मू आ रही यात्रियों से भरी एक बस में आग लग गई, है इस दुखद हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 20 यात्री इसमें घायल हुए हैं, घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया है और राहत बचाव कार्य शुरू किए गए, मौके पर आला अधिकारी पहुंचे हैं।

हादसे में 20 से अधिक लोगों के झुलसने की खबर है, बताते हैं कि बस में आग लगी आग इतनी तेज थी जिसमें बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी है। 

वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया और लिखा- कटरा में बस दुर्घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद, अभी उपायुक्त, रियासी (जम्मू-कश्मीर), सुश्री बबीला रखवाल से बात की। 2 के हताहत होने की सूचना, घायलों को नारायणा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। घायलों को आर्थिक और अन्यथा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

End of Article