Karnataka Temples: कर्नाटक में 1 जून से खुल जायेंगे मंदिर, मस्जिद और चर्च, सीएम येदियुरप्पा का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2020, 12:10 PM IST

Temples, Mosques and Churches will open in Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद 1 जून से मंदिर, मस्जिद और चर्च को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Karnataka Temples: कर्नाटक में 1 जून से खुल जायेंगे मंदिर, मस्जिद और चर्च, सीएम येदियुरप्पा का ऐलान

नई दिल्ली: देश में जारी लॉकडाउन के बीच कर्नाटक (Karnataka) के सीएम येदियुरप्पा (Yediyurappa) ने कहा कि 31 मई के बाद राज्य में मंदिर, मस्जिद और चर्च को खोला जाएगा गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देशभर के धार्मिक स्थल 24 मार्च से बंद हैं, येदियुरप्पा ने कहा कि लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद 1 जून से मंदिर, मस्जिद और चर्च को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

वहीं कर्नाटक के मंत्री के. श्रीनिवास पुजारी ने भी कहा कि राज्य में मंदिर एक जून से जनता के लिए खोल दिये जाएंगे जो कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के चलते दो महीने से अधिक समय से श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। हिंदू धार्मिक संस्थान एवं धर्मार्थ दान (मुजरई) मामलों के मंत्री पुजारी ने कहा, 'मुजरई विभाग के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई थी, उस दौरान मंदिरों को एक जून से खोलने का निर्णय किया गया था।'

उन्होंने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के साथ बैठक के बाद कहा कि योजना मंदिरों के एक बार फिर खुलने के बाद वहां सभी सेवाओं की अनुमति देने की है, लेकिन स्थिति के अनुसार वे उसे कुछ सीमित कर सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'हम उस पर निर्णय करेंगे।'

मंदिर पूजा और दैनिक संस्कार के लिए खुलेंगे, मेले और कार्यक्रमों की अनुमति नहीं

कर्नाटक के मंत्री के. श्रीनिवास पुजारी ने बताया कि चूंकि ट्रेन, उड़ान सेवाएं, वाहन आवागमन शुरू हो गया है और होटलों के जल्द शुरू होने की उम्मीद है, कई श्रद्धालु मंदिरों को खोलने की मांग कर रहे थे। मंत्री ने कहा, 'मंदिर पूजा और दैनिक संस्कार के लिए खुलेंगे और हम मंदिरों में मेले और कार्यक्रमों की अनुमति नहीं देंगे।' राज्य में 34 हजार से अधिक मंदिर हैं जो मुजरई विभाग के तहत आते हैं।

अधिकारियों ने हाल ही में बताया था कि विभाग एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने की योजना बना रहा है, जिसका अनुपालन लॉकडाउन के बाद मंदिरों के जनता के लिए फिर से खुलने पर करने की आवश्यकता होगी।

End of Article