कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वैसे तो विधानसभा का चुनाव अगले साल होना है। लेकिन राजनीति की पिच पर बीजेपी बॉलिंग करने के लिए उतर चुकी है। बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में ममता बनर्जी सरकार की घेरेबंदी उनमें से एक है। बंगाल में मां माटी मानूष का जो नारा ममता बनर्जी ने दिया उस पर बीजेपी सवाल उठा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बंगाल के दौरे पर हैं। जे पी नड्डा ने कोलकाता के कालियाघाट मंदिर में दर्शन किया और ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में निशाना साधा।
नड्डा के निशाने पर ममता बनर्जी
जे पी नड्डा ने कहा ममता बनर्जी कहती हैं कि राज्य में सबके साथ समान व्यवहार किया जा रहा है। हर धर्म के मानने वालों को स्वतंत्रता है। जुलाई के महीने में जब ईद मनाने की इजाजत दी जाती है। लेकिन हिंदू त्योहारों पर क्या होता है हर किसी को पता है। पुलिस स्टेशन के सामने बीजेपी कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की सरेआम हत्या की जाती है और ममता सरकार की पुलिस तमाशा देखती रहती है। इस तरह के हालात से बंगाल की जनता को निजात मिल जाएगी।
समाज में घोला जा रहा है जहर
एक तरफ जे पी नड्डा जब ममता बनर्जी पर तंज कस रहे थे तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी भी बीजेपी पर बयानों के जरिए निशाना साध रही थीं। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों ने बंगाल के माहौल को खराब कर दिया है। कुछ लोगों को हिंदुओं को सर्टिफिकेट देने की आदत सी पड़ गई है। लेकिन वो कहना चाहती हैं कि कम से कम बीजेपी से उन्हें सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। बीजेपी के लोगों यहां चुनाव जीतने के लिए समाज में जहर घोल रहे हैं।
J P Nadda: पश्चिम बंगाल की धरती पर जे पी नड्डा, ममता बनर्जी पर सियासी तंज के क्या हैं मायने
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Dec 9, 2020, 08:31 PM IST
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बंगाल दौरे पर हैं। उन्होंने दौरे के पहले दिन कालियाघाट मंदिर में दर्शन किया और ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला किया।
End of Article

