Jammu Kashmir: भारी बर्फबारी, PAK और आतंकी खतरे के बीच LoC पर कैसे हो रहा कोविड वैक्‍सीनेशन? देखें वायरल वीडियो, तस्‍वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2022, 08:31 AM IST

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में स्वास्थ्य विभाग की टीम सेना के सहयोग से बर्फबारी के बीच भी कोविड रोधी वैक्‍सीनेशन काम में जुटी हुई है। स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए उनके साथ सैन्‍यकर्मियों का दस्‍ता भी मौजूद है। वैक्‍सीनेशन LoC के पास के गांवों में हो रहा है, जहां पाकिस्‍तान से होने वाली गोलीबारी और आतंकी वारदातों का खतरार हमेशा बना रहता है।

Jammu Kashmir: भारी बर्फबारी, PAK और आतंकी खतरे के बीच LoC पर कैसे हो रहा कोविड वैक्‍सीनेशन? देखें वायरल वीडियो, तस्‍वीरें
Photo Credit: ANI

श्रीनगर : कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान जोरशोर से जारी है। जम्‍मू कश्‍मीर भी इसका अपवाद नहीं है, जहां इन दिनों भीषण बर्फबारी हो रही है और जीवन बेहद कठिन हो गया है। इन हालातों में भी सेना के जवान जिस तरह सरहद पर डटे हुए हैं, उसी तरह वे जम्‍मू कश्‍मीर के उन इलाकों में स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को भी मदद पहुंचा रहे हैं, जो कोविड रोधी टीका लगाने के लिए कठिन परिस्‍थि‍तियों में दुर्गम इलाकों में भी जाने से गुरेज नहीं करते।

जम्‍मू कश्‍मीर में बारामूला के बोनियार में LoC के नजदीक स्थित गांवों में कोविड वैक्‍सीनेशन के लिए जा रही स्‍वास्थ्‍यकर्मियों की टीम का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बर्फ से भरे इलाके से गुजरते नजर आ रहे हैं और आखिर में लोगों को कोविड रोधी वैक्‍सीन लगाते हैं।

Image

Image

Image

स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी जिस इलाके से गुजरते हैं, वहां से एक नदी भी बहती नजर आ रही है, जबकि उसे पार करने के लिए बना पुल भी बर्फ से ढका नजर आ रहा है। हर तरफ बर्फ की सफेद चादर ढकी है, जहां से होते हुए सैन्‍यकर्मी कोविड वैक्‍सीनेशन के लिए निकल रहे हैं।

Image

Image

Image

स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों के साथ सैन्‍यकर्मियों की टीम भी मौजूद है, जो लगातार चौकस निगाहों से उन्‍हें सुरक्षा मुहैया कराते हुए आगे बढ़ रहे हैं। LoC पर पाकिस्‍तान से खतरे की आशंका के बीच स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों की टीम के साथ सैन्‍यकर्मियों की मौजूदगी बेहद अहम हो जाती है।
 

End of Article