Jammu and Kashmir: सेना ने टाल दिया पुलवामा जैसा हमला, 52 किलो विस्फोटक बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2020, 10:18 PM IST

Jammu-Kashmir: भारतीय सेना ने कश्मीर में गादिकल के कारेवा इलाके में बृहस्पतिवार को 52 किलोग्राम विस्फोटक बरामद कर पुलवामा जैसा हमला होने से रोक लिया।

Jammu and Kashmir: सेना ने टाल दिया पुलवामा जैसा हमला, 52 किलो विस्फोटक बरामद

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने कश्मीर में गादिकल के कारेवा इलाके में बृहस्पतिवार को 52 किलोग्राम विस्फोटक बरामद कर पुलवामा जैसा हमला होने से रोक लिया। सेना के अधिकारियों ने यहां बताया कि विस्फोटक एक राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट बरामद किए गए। ये विस्फोटक जिस स्थान से बरामद किए गए हैं, उसके निकट ही पिछले साल पुलवामा आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने पुलवामा जैसा एक और हमला टाल दिया है।' अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान सुबह करीब आठ बजे पानी की एक टंकी से विस्फोटक बरामद किए गए।

एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोटकों के 416 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें से हरेक का वजन 125 ग्राम था। उन्होंने बताया कि इसके बाद इलाके में तलाश अभियान के दौरान एक अन्य पानी की टंकी से 50 डेटोनेटर बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि इन विस्फोटकों को ‘‘सुपर-90’’ या ‘एस-90’ के नाम से जाना जाता है।

End of Article