इत्र कारोबारियों पर इनकम टैक्स की छापेमारी,अखिलेश यादव के करीबी एमएलसी पंपी जैन का ठिकाना भी शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2021, 10:13 AM IST

अखिलेश यादव के करीबी एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे। लेकिन उससे पहले उनके साथ साथ इत्र कारोबारियों के 50 ठिकानों पर आईटी विभाग की तरफ से छापेमारी की जा रही है।

इत्र कारोबारियों पर इनकम टैक्स की छापेमारी,अखिलेश यादव के करीबी एमएलसी पंपी जैन का ठिकाना भी शामिल

इत्र कारोबारी पीयूष जैन इस समय न्यायिक हिरासत में हैं, उनके ठिकानों पर जब छापेमारी की गई तो हर कोई दंग था। वजह यह थी कि उनके कमरे पैसे उगल रहे थे। उसी कड़ी में शुक्रवार को अखिलेश यादव के करीबी और एसपी एमएलए पंपी जैन के ठिकानों समेत दूसरे कारोबारियों पर आईटी छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पीयूष जैन की गिरफ्तारी के बाद छापों की कार्रवाई तेज हुई है। आईटी की यह कार्रवाई, कानपुर, कन्नौज, मुंबई और नोएडा में एक साथ की जा रही है। बता दें कि पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस भी करने वाले थे। 

समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया
आईटी रेड पर समाजवादी पार्टी की तरफ से कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कन्नौज में प्रेस वार्ता से पहले ही बीजेपी सरकार ने सपा एमएलसी पंपी जैन के यहां छापामार कार्रवाही शुरू कर दी है।
आईटी रेड में अब तक क्या हुआ



  1. कुल 50 ठिकानों पर छापेमारी
  2. अखिलेश के करीब एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन पर छापेमारी, समाजवादी इत्र किया था लांच
  3. कानपुर, कन्नौज, नोएडा और मुंबई में छापेमारी
  4. मलिक मियां
  5. फैजान के आवास पररेड
  6. कानपुर, कन्नौज और नोएडा में रेड

'प्रतिशोध की राजनीति'
इन छापों पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि यह प्रतिशोध की राजनीति है। दरअसल यह बीजेपी का हथकंडा है। यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और हार की डर से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं और उनके शुभचिंतकों को परेशान किया जा रहा है। लेकिन जनता इसका जवाब देगी। 

End of Article