IRCTC Trains Cancelled List, 09 July: आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले यहां देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 06:00 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 09 July 2022: भारतीय रेलवे ने आज भी कई वजहों से कई ट्रेनों को रद्द, रिशेड्यूल और डायवर्ट किया गया है। इसलिए सफर पर निकलने से पहले यहां कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखें।

IRCTC Trains Cancelled List, 09 July: आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले यहां देखें लिस्ट

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 09 July 2022: देश भर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश, भूस्खलन का असर परिवहन व्यवस्था पर पर भी पड़ता है। इसी तरह ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। इसलिए भारतीय रेलवे को आज भी कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। गौर हो कि देश में बड़ी संख्‍या में लोग प्रति दिन ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही यहां जान लें कि आज आपकी ट्रेन रद्द या डायवर्ट तो नहीं की गई है?  

यह जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे द्वारा शेयर की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से देखा जा सकता है। 09 जुलाई 2022 को रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 134 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, 08 ट्रेनों को रिशेड्यूल जबकि 25 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी बेवसाइट से हासिल करें। अब अगर आपका सवाल है कि इसे वेबसाइट से कैसे चेक करें तो इसे कुछ आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करते हुए देखा जा सकता है।

ऐसे चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट-

  • सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
  • आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा। यहां क्लिक करें।
  • इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
  • ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इन पर क्लिक करें। इस क्रम में तारीख की तस्‍दीक जरूर कर लें, कि आप जिस डेट की कैंसिल ट्रेनों का पता लगा रहे हैं, वेबसाइट पर उसी तारीख लिखी है या नहीं। 
  • इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए आप रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है, कहीं वह तो कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल नहीं है।

गौर हो कि रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशिड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी बेवसाइट से प्राप्त करते रहें। 

End of Article