Kerala Trekker Rescued Video: सेना का शौर्य! केरल के पलक्‍कड़ में 40 घंटे से खाई में फंसे युवक को जवानों ने यूं निकाला बाहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2022, 11:21 AM IST

Kerala Trekker Rescued Video: केरल के पलक्‍कड़ में ट्रेकिंग के दौरान पहाड़ी से फिसलकर संकरी दरार में फंसे युवक को 40 घंटों के बाद सेना की रेस्‍क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Kerala Trekker Rescued Video: सेना का शौर्य! केरल के पलक्‍कड़ में 40 घंटे से खाई में फंसे युवक को जवानों ने यूं निकाला बाहर

तिरुवनंतपुरम : भारतीय सेना हर मुश्किल काम को किस तरह अपने शौर्य और साहस के बल पर आसान बना देती है, उसका उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला है। केरल के पलक्कड़ में सेना के जवानों ने 40 घंटों से भी अधिक समय से घाटी में फंसे 23 साल के युवक को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद सभी ने यहां राहत की सांस ली, जो युवक की सुरक्षा के साथ अभियान में लगे सैन्‍यकर्मियों को लेकर भी चिंतित थे।

यह मामला केल के पलक्‍कड़ जिले के मलमपुझा शहर का है, जहां एक युवक ट्रेकिंग के दौरान एक पहाड़ी की दरार में फिसल गया था। वह फिसलते हुए घाटी में गिर पड़ा था और वहां एक चट्टान पर अटका हुआ था। वहां रहते हुए उसे 40 घंटे से भी अधिक का समय हो गया था, जिसके बाद उसे सुरक्ष‍ित निकाला जा सका। इस सेना की टीम सबसे पहले 23 वर्षीय इस युवक के पास पहुंची और उसे खाने-पीने की चीजें मुहैया कराई।

ट्रेकिंग के दौरान फंस गया था युवक

पहाड़ी की दरार के बीच फंसे युवक की पहचान आर बाबू के तौर पर की गई है। वह सोमवार को ट्रेकिंग के दौरान फिसला था, जिसके बाद से यहां फंस गया था। इसकी जानकारी मिलने पर भारतीय सेना की रेस्क्यू टीम मंगलवार को युवक को बचाने मौके पर पहुंची, लेकिन वह नाकाम रही। खराब मौसम और रात को अंधेरा घिरने के बाद बचाव कार्य को रोक दिया गया था, जिसे बुधवार को एक बार फिर शुरू किया और अंतत: वे बाबू को बचाने में कामयाब रहे।

मलमपुझा निवासी आर बाबू के कई वीडियो और तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर हैं, जिसमें उसे चट्टानों के बीच एक संकरे नुक्कड़ पर बैठे देखा जा सकता है। बाद में एक और वीडियो सामने आया, जिसमें सेना के जवान रस्‍सी के सहारे उसे ऊपर खींचते नजर आ रहे हैं। बाद के एक वीडियो में युवक को सेना के जवानों के साथ खुशमिजाज देखा जा रहा है, जिसमें वह अपनी जान बचाने के लिए सभी का आभार जाताता और आखिर में सब भारतीय सेना और भारत माता की जय के नारे भी लगाते हैं।
 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CJI सूर्यकांत Exclusive: राहुल गांधी की मांग पर दो टूक, सांसद जॉन ब्रिटास की चिट्ठी पर बोले- सबको याचिका दाखिल करने का अधिकार

CJI सूर्यकांत Exclusive: राहुल गांधी की मांग पर दो टूक, सांसद जॉन ब्रिटास की चिट्ठी पर बोले- सबको याचिका दाखिल करने का अधिकार

DSGMC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आप नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नई FIR दर्ज; गुरुद्वारे में जबरन घुसने का आरोप

DSGMC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आप नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नई FIR दर्ज; गुरुद्वारे में जबरन घुसने का आरोप

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

आज की ताजा खबर, 12 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली में सियासी घमासान के बीच बारिश का अलर्ट...चुनाव आयोग के खिलाफ 'SC मार्च' से पहले राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, CJI ने राहुल गांधी से मिलने से किया इंकार

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: CM योगी ने दीं शुभकामनाएं, 'मां ब्रह्मचारिणी' की पूजा के साथ बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: CM योगी ने दीं शुभकामनाएं, 'मां ब्रह्मचारिणी' की पूजा के साथ बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प