Coronavirus Update: एक दिन में सामने आए कोरोना के सर्वाधिक 77,266 नए मामले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2020, 01:45 PM IST

Covid 19 Cases in India: देश में कोरोना वायरस के मामलों में हर दिन रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते चौबीस घंटे के दौरान देश में 77 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

Coronavirus Update: एक दिन में सामने आए कोरोना के सर्वाधिक 77,266 नए मामले
Photo Credit: AP

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 77,266 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,500 हो गए। वहीं शुक्रवार तक 25,83,948 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,057 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 61,529 हो गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 76.28 प्रतिशत है और मृत्यु दर गिरकर 1.82 प्रतिशत हो गई है।

लगातार बढ़ रहा है जांच का आंकड़ा

आंकड़ों के अनुसार देश में अब 7,42,023 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 21.90 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार हो गए थे और 23 अगस्त को मामले 30 लाख के पार चले गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 27 अगस्त तक 3,94,77,848 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 9,01,338 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,057 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 355 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कनार्टक के 141, तमिलनाडु के 109, आंध्र प्रदेश के 92, उत्तर प्रदेश के 68 , पश्चिम बंगाल के 53, पंजाब के 37, मध्य प्रदेश के 24, दिल्ली के 22 , गुजरात के 17, जम्मू-कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ के 14-14, राजस्थान के 13, हरियाणा के 12 और तेलंगाना तथा झारखंड के 11-11 लोग थे।

सबसे अधिक मौते महाराष्ट्र में

इनके अलावा केरल तथा पुडुचेरी में 10-10, उत्तराखंड में नौ, बिहार में आठ, ओडिशा में सात, गोवा में छह, असम तथा त्रिपुरा में चार-चार, चंडीगढ़ तथा लद्दाख में दो-दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की जान गई। मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 61,529 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 23,444 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 6,948 , कर्नाटक में 5,232 , दिल्ली में 4,369, आंध्र प्रदेश में 3,633 , उत्तर प्रदेश में 3,217 , पश्चिम बंगाल में 3,017 , गुजरात में 2,962 और मध्य प्रदेश में 1,306 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 1,256, राजस्थान में 1,005, तेलंगाना में 799, जम्मू-कश्मीर में 671, हरियाणा में 646, बिहार में 538 , ओडिशा में 448, झारखंड में 373 , असम में 278, केरल में 267, छतीसगढ़ में 245 , उत्तराखंड में 228, पुडुचेरी में 190, गोवा में 171 और त्रिपुरा में 89 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

मरने वालों में 70 फीसदी पहले से बीमार
चंडीगढ़ में 43, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 42, हिमाचल प्रदेश में 33, लद्दाख में 27, मणिपुर में 25, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों में पहले से भी कोई बीमारी थी।

End of Article