आज का इतिहास: 37 साल पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचीं बछेंद्री पाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2021, 05:30 AM IST

22 मई का इतिहास: 22 मई 1984 को बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।

आज का इतिहास: 37 साल पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचीं बछेंद्री पाल

नई दिल्ली: इतिहास में 22 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस बीच कोरोना के वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता रहा। 22 मई 2020 को देश में इसके कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख 18 हजार से अधिक हो गई, जबकि मरने वालों की तादाद भी साढ़े तीन हजार के पार पहुंच गई।

देश दुनिया के इतिहास में 22 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1545 : एक विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत। 1540 में शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया था।
1772 : राजा राम मोहन राय का जन्म। उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।
1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1936 : लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई :अब मुंबई: में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी। यह देश का पहला स्टेडियम था।
1960 : चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई और इससे समुद्र में उठी उग्र लहरों ने सुदूर प्रशांत इलाकों जैसे जापान और हवाई तक में तबाही मचाई।
1963 : भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
1972 : पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
1972 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे। यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।
1984 : बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
1988 : भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।
1990 : उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय।
2003 : अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से अधिक लोग मारे गये।
2008 : संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
2020 : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 3,583 पर पहुंची। संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई।












End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!