भगवंत मान ने की भारत विरोधी बयान देने वाले ब्रिटिश सांसद से मुलाकात, पूर्व सेना प्रमुख जेजे सिंह ने उठाए सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 07:47 AM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और ब्रिटिश सांसद की मुलाकात विवादों से घिर गई है। भारत विरोधी बयान देने के लिए मशहूर ब्रिटिश सांसद तनमनजीत सिंह और मान की मुलाकात पर पूर्व सेना प्रमुख ने सवाल उठाए हैं।

भगवंत मान ने की भारत विरोधी बयान देने वाले ब्रिटिश सांसद से मुलाकात, पूर्व सेना प्रमुख जेजे सिंह ने उठाए सवाल

चंडीगढ़: पूर्व सेना प्रमुख जेजे सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और ब्रिटिश लेबर पार्टी के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी से मुलाकात को लेकर आम आदमी पार्टी की आलोचना की है। तनमनजीत सिंह अक्सर अपने भारत विरोधी स्टैंड के लिए सुर्खियों में रहते है। पूर्व सेनाध्यक्ष जेजे सिंह ने भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को साफ करना चाहिए क्या ऐसे लोगों का समर्थन करती है।

राघव चड्ढा ने भी मुलाकात

दरअसल लेबर पार्टी के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी इन दिनों पंजाब आए हुए हैं। भारत दौरे के दौरान ब्रिटिंश सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा  से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद ढेसी ने ट्वीट किया, 'पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभारी हूं कि जिस गर्मजोशी के साथ उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मेरा स्वागत किया। हमने… एनआरआई की आशाओं, चिंताओं और पंजाब की प्रगति को देखने की इच्छा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुझे इन मुद्दों के समाधान के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आश्वासन दिया।'

मान औऱ ढेसी की मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए पूर्व सेना प्रमुख और बीजेपी नेता जेजे सिंह ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब में आप सरकार … लेबर पार्टी के सांसद ढेसी का स्वागत करने के लिए अतिरिक्त मील जा रही है, जिनके विचार अलगाववादी और भारत विरोधी हैं। आप को देश को स्पष्टीकरण देना है कि क्या वह कश्मीर और अन्य मामलों पर उनके विचारों का समर्थन करते हैं जो हमारे देश के खिलाफ हैं।'

कर चुके हैं मोदी सरकार की आलोचना

यहां आपको बता दे कि किसान आंदोलन के दौरान तमनजीत सिंह ने मोदी सरकार की आलोचना की थी। आंदोलन दबाने के लिए ब्रिटिश हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। तमनजीत सिंह ने ऐसा पहली बार नही किया था बल्कि इससे पहले भी कई मौको भारत विरोधी बयान दे चुके है। तमनजीत सिंह से मुलाकात कर पंजाब की भगवंत मान सरकार निशाने पर आ गई है।

End of Article