Shahabuddin death: सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत, जेल के डीजीपी ने की पुष्टि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2021, 01:35 PM IST

जेल में बंद आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की करोना वायरस से मौत हो गई है। जेल के डीजीपी ने इसी पुष्टि की है।

Shahabuddin death: सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत, जेल के डीजीपी ने की पुष्टि

 नई दिल्ली : जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की शनिवार को यहां डीडीयू अस्पताल में मृत्यु हो गई। महानिदेशक (कारा) संदीप गोयल ने बताया कि दिल्ली जेल के कैदी मोहम्मद शहाबुद्दीन की मृत्यु के बारे में डीडीयू अस्पताल से सूचना मिली है। वह कोविड-19 से पीड़ित थे और उन्हें 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कारा अधिकारियों ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन पहले अस्पताल के सघन निगरानी कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। 

End of Article