Jammu Kashmir की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती फिर घर में नजरबंद, ट्वीट कर शेयर की फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 03:29 PM IST

Jammu Kashmir: महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह सुनील कुमार भट के परिवार से मिलने की योजना बना रही थीं, लेकिन प्रशासन ने इसे नाकाम कर दिया।

Jammu Kashmir की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती फिर घर में नजरबंद, ट्वीट कर शेयर की फोटो
Photo Credit: Twitter

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि उन्हें श्रीनगर में उनके आधिकारिक आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी नजरबंदी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यही प्रशासन दावा करता है कि हमें हमारी सुरक्षा के मद्देनजर नजरबंद किया गया है, जबकि वे खुद घाटी के हर कोने में जा सकते हैं। 

महबूबा मुफ्ती फिर घर में नजरबंद

कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट के परिवार से मिलने जाने वाली थी महबूबा मुफ्ती

उन्होंने श्रीनगर के गुपकर इलाके में अपने आवास के बंद दरवाजों और बाहर खड़ी सीआरपीएफ की एक गाड़ी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह सुनील कुमार भट के परिवार से मिलने की योजना बना रही थीं, लेकिन प्रशासन ने इसे नाकाम कर दिया। शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में उसका भाई पिंटू कुमार भी घायल हो गया।

महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर बात की और केंद्र सरकार को उन कठोर नीतियों के लिए दोषी ठहराया, जिनके कारण उन लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से टारगेट हत्याएं हुईं, जिन्होंने भागने का ऑप्शन नहीं चुना। साथ ही कहा कि हमें अपने मुख्य दुश्मन के रूप में पेश करने की सोच के तहत मुझे आज नजरबंद करके रखा गया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई