Exclusive: पाकिस्तान की साजिश पर सबसे बड़ा खुलासा, आतंक का रूट डिकोड....PoK टू कश्मीर!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 01:01 PM IST

पाकिस्तान में इन दिनों घमासान मचा हुआ है लेकिन इस बीच टाइम्स नाउ को जो एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है वो हैरान करने वाली है। पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने की नई साजिश रच रहा है।

Exclusive: पाकिस्तान की साजिश पर सबसे बड़ा खुलासा, आतंक का रूट डिकोड....PoK टू कश्मीर!

नई दिल्ली: पाकिस्तान में सरकार पर घमासान मचा है। लोकतंत्र बचाने की दुहाई दी जा रही है लेकिन उसकी आदतों में सुधार ही नहीं हो रहा है। पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। TIMES NOW नवभारत को जानकारी मिली है पाकिस्तान घुसपैठ की बड़ी साजिश रच रहा है। अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान की तरफ से 3 से चार आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। इन आतंकियों के साथ चार सहयोगी भी हैं जो POK के मानशेरा के रास्ते पुंछ की भिंबर गली से होते हुए भारत में दाखिल होना चाहते हैं।

खुलासे की मुख्य बातें

1. मानशेरा से अल नस्र के तीन आतंकी घुसपैठ के लिए रवाना
2. आतंकियों के साथ 3 सहयोगी और एक गाइड
3. सहयोगी और गाइड आतंकियों को बॉर्डर तक छोड़ेंगे
4. अगले कुछ दिनों में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं
5. पुंछ की भिंबर गली के रास्ते घुसपैठ का प्लान 



इस घुसपैठ की साजिश में पाक का हाथ कैसे है इसका सबूत भी हमारे पास है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के बीच बैठक हुई थी।

End of Article