Assam Earthquake : भूकंप के झटकों से हिला असम, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2021, 10:40 AM IST

असम के गोलपाड़ा में आज सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 बताई है।  

Assam Earthquake : भूकंप के झटकों से हिला असम, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2
Photo Credit: PTI

गुवाहाटी : असम के गोलपाड़ा में बुधवार सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 बताई है। इससे पहले सोमवार रात दिल्ली, गुरुग्राम सहित एनसीआर के कुछ इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके रात के करीब 10.40 बजे महसूस किए गए। लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें भूकंप के झटकों का अनुभव हुआ। बाद में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप आने की पुष्टि की।

मणिपुर में भी सोमवार को आया भूकंप
एनसीएस ने कहा कि हरियाणा के झज्जर में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर दूर जमीन में पांच किलोमीटर की गहराई पर था। सोमवार को ही मणिपुर के थोउबाल में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया। 

सेस्मिक जोन 4 में है दिल्ली
भूकंप के प्रभाव एवं खतरों को ध्यान में रखते हुए पूरे देश को अलग-अलग सेस्मिक जोन में बांटा गया है। राजधानी दिल्ली में सेस्मिक जोन चार में स्थित है। यहां समय-समय पर भूकंप के झटके आते रहते हैं। 

सोमवार को कई देशों में आए भूकंप
सोमवार को ही म्यांमार में 3.5, भूटान में 2.9 और चीन में 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। गत रविवार तड़के गुजरात के कच्छ में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र दुबई से 19 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तर पूर्व में था। पिछले सप्ताह लद्दाख के लेह में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। पिछले साल फरवरी में ताजिकिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए।

End of Article