Delhi: शराब नीति को लेकर आज भी बड़ा सियासी संग्राम, BJP करेगी हल्ला बोल, तो CM ने बुलाई विधायकों की बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 09:05 AM IST

BJP vs AAP in Delhi: दिल्ली में शराब नीति को लेकर सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी आज एक बार फिर केजरीवाल सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की तैयारी है। वहीं सीएम ने भी आज अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।

Delhi: शराब नीति को लेकर आज भी बड़ा सियासी संग्राम, BJP करेगी हल्ला बोल, तो CM ने बुलाई विधायकों की बैठक
Photo Credit: BCCL

AAP vs BJP: दिल्ली में आज बड़ा सियासी संग्राम होने जा रहा है। एक तरफ सुबह 9 बजे भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज अपने कार्यकर्ताओं के साथ नई आबकारी नीति के विरोध में 19 जगहों पर केजरीवाल सरकार को घेरेंगे वहीं, दूसरी तरफ सुबह 11 बजे सीएम आवास में अरविंद केजरीवाल पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक अपने आप में बेहद अहम है क्योंकि इस बैठक में आप नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई की चर्चा होने जा रही है।

बीजेपी का प्रदर्शन

आपको बता दें कि जिन 19 जगहों पर नई आबकारी नीति के विरोध में प्रदर्शन होने जा रहा है उसमें नई दिल्ली, करोल बाग, मयूर विहार, चांदनी चौक, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम, महरैली, नजफगढ़, और शाहदरा शामिल है। इस प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, मीनाक्षी लेखी, गौतम गंभीर और मनोज तिवारी जैसे बीजेपी के बड़े चेहरे मौजूद रहेंगेन उधर, आम आदमी पार्टी अपनी बैठक में 'दिल्ली में केजरीवाल सरकार गिरने की कोशिश' के मुद्दे पर भी चर्चा करने जा रही है। वहीं सीबीआई जाँच के राजनीतिक बवाल के बीच मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश का दौरा करने वाले हैं।  

आप के आरोप

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने उनसे कहा है कि उन्हें पार्टी तोड़ने के लिए धमकाया जा रहा है और रिश्वत की पेशकश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आप की राजनीति मामलों की समिति बुधवार को बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेगी। कुछ दिन पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘आप’ छोड़ने पर उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने और सारे मामले वापस लेने की पेशकश की है। 

End of Article