Kejriwal Uttarakhand Visit:उत्तराखंड में आज केजरीवाल का दौरा, कर सकते हैं सीएम प्रत्याशी का ऐलान! 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2021, 06:15 AM IST

Kejriwal in Uttarakhand: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल मंगलवार को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी ने पूरी तैयारी की है, कहा जा रहा है कि वो सीएम कैंडिडेट का ऐलान कर सकते हैं।

Kejriwal Uttarakhand Visit:उत्तराखंड में आज केजरीवाल का दौरा, कर सकते हैं सीएम प्रत्याशी का ऐलान! 

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) मंगलवार को उत्तराखंड का दौरा (Uttarakhand Visit) करेंगे। यात्रा के दौरान केजरीवाल अगले साल की शुरुआत में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन हासिल करने के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए कुछ और घोषणाएं करेंगे।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल आगामी चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकते हैं।आप के सूत्रों ने बताया कि आप की उत्तराखंड इकाई पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के लिए दबाव बना रही है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मैं कल (मंगलवार) उत्तराखंड जा रहा हूं। आप एक बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। यह घोषणा उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।"

हर घर में प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा

पिछले महीने उत्तराखंड के अपने पिछले दौरे के दौरान केजरीवाल ने हर घर में प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि अगर आप अगले साल राज्य में सरकार बनाती है तो सभी पुराने बिजली बिल को हटा दिया जाएगा।

भाजपा ने भी 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली का किया ऐलान 

इनके साथ ही, केजरीवाल ने यह भी घोषणा की थी कि वह कृषि उद्देश्यों के लिए मुफ्त बिजली प्रदान करेंगे और राज्य में शून्य बिजली कटौती होगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रति माह 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 100 यूनिट से ऊपर की कुल बिजली पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की है।

केजरीवाल का उत्तराखंड में बेहद व्यस्त कार्यक्रम 

अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी कर चुकी है बताया जा रहा है कि केजरीवाल मंगलवार की सुबह 10:30 बजे के करीब जौली ग्रांट एयरपोर्ट आएंगे उसके बाद सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचेंगे यहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, इसके साथ ही घंटाघर से लेकर दिलाराम चौक तक रोड शो भी करेंगे।

End of Article