Corona Update: देश में कोरोना के मामलों का बढ़ना जारी, पिछले 24 घंटों में आए 18,930 मामले; 35 मरीजों की हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 10:15 AM IST

Corona Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कुल 14,650 डिस्चार्ज हुए, जिससे कुल रिकवरी दर लगभग 98.52 प्रतिशत और कुल रिकवरी डेटा 4,29,21,977 तक पहुंच गया है।

Corona Update: देश में कोरोना के मामलों का बढ़ना जारी, पिछले 24 घंटों में आए 18,930 मामले; 35 मरीजों की हुई मौत
Photo Credit: ANI

Corona Update: देश में पिछले कई हफ्तों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को देश में पिछले 24 घंटों में जहां कोरोना के 18,930 मामले सामने आए, वहीं 35 मरीजों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 18,930 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर जहां 4,35,66,739 हो गई, वहीं 35 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,305 हो गई है।

देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 18,930 मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 14,650 मरीज हुए डिस्चार्ज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कुल 14,650 डिस्चार्ज हुए, जिससे कुल रिकवरी दर लगभग 98.52 प्रतिशत और कुल रिकवरी डेटा 4,29,21,977 तक पहुंच गया है। वहीं देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,19,457 हो गई है। एक दिन पहले कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,15,212 थी। 

24 घंटे की अवधि में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 4,245 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.26 प्रतिशत शामिल है। Co-WIN डैशबोर्ड से पता चला है कि देश में अब तक कोरोनावायरस के टीकों की 198 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

End of Article