समुद्र में छलांग, बाइसेप्स-एब्स के बाद राहुल गांधी ने अब लगाए पुश-अप्स, वायरल हो रहा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2021, 04:00 PM IST

Rahul Gandhi Push-ups: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्कूल के छात्रों के साथ पुश-अप्स करते नजर आ रहे हैं।

समुद्र में छलांग, बाइसेप्स-एब्स के बाद राहुल गांधी ने अब लगाए पुश-अप्स, वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली: हाल ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कई रंग दुनिया के सामने आए हैं, इसमें ज्यादातर उनकी फिटनेस को लेकर हैं। 50 साल के राहुल गांधी ने हाल ही में मछुआरों के साथ समुद्र में छलांग लगा दी। इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए। इसके बाद उनकी एक और तस्वीर खूब वायरल हुई, जिसमें वो समुद्र में गोता लगाने के बाद भीगी टीशर्ट में दिखाई देते हैं। इसमें भी उनकी फिटनेस दिखती हैं। यहां तक की उनके एब्स भी दिखते हैं। उनकी फिटनेस को लेकर खूब चर्चा होती है। इंटरनेट पर इसके लिए उनकी खूब तारीफ की जाती है। 

अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो तमिलनाडु के  मुलगामुदुबन के सेंट जोसेफ मैट्रिक के छात्रों के साथ ऐकिडो (ऐकिडो एक आधुनिक जापानी मार्शल आर्ट है) और पुश-अप्स कर रहे हैं। राहुल कुछ ही सेकंड में कई पुश-अप्स लगाते हैं और बाद में एक हाथ से भी पुश-अप्स लगाते हैं। 

राहुल गांधी ने हाल ही में मछुआरों के जीवन को करीब से देखने समझने के लिए उनके साथ नौका में सवार होकर समुद्र में गए और जब जाल डाला गया, तो वह भी बाकी मछुआरों के साथ पानी में उतर गए और तट पर पहुंचने से पहले करीब 10 मिनट तैरते रहे। पदाधिकारी ने कहा, 'वह हमे बताए बगैर ही पानी में उतर गये...हम सभी दंग रह गये लेकिन वह बहुत सहज दिख रहे थे। वह करीब 10 मिनट तक पानी में रहे। वह एक अच्छे तैराक हैं।' 
 

End of Article