अयोध्या पहुंचे BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, स्वागत के लिए उमड़ा जन सैलाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2021, 03:54 PM IST

Tejasvi Surya: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या अयोध्या पहुंच गए हैं जहां वह रामलला के दर्शन करेंगे और उसके बाद राम कथा पार्क में युवाओं को संबोधित करेंगे।

अयोध्या पहुंचे BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, स्वागत के लिए उमड़ा जन सैलाब

अयोध्या: अगले साल होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। युवा से लेकर वरिष्ठ नेता लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगामी चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या अयोध्या पहुंचे। इस दौरान रामनगरी में उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लखनऊ से अयोध्या की यात्रा के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा कई स्थानों पर तेजस्वी सूर्या का जबरदस्त स्वागत किया गया। 

युवाओं का उमड़ा हुजूम

अयोध्या में इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का हुजूम सा उमड़ पड़ा और बीजेपी के झंडे हाथों में लिए हुए कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। तेजस्वी सबसे पहले रामलला के दर्शन करेंगे जिसके बाद रामकथा पार्क में वह युवाओं को संबोधित करेंगे और 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्री देंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी सूर्या का यह पहला अयोध्या दौरा है जिसके लिए भाजयुमो यूपी ने कई दिनों से तैयारियां की हैं।

यूपी चुनाव से पहले माना जा रहा है दौरा

तेजस्वी आज युवा मोर्चा की जनसभा को संबोधित करने वाले हैं जिसमें अयोध्या मंडल देवीपाटन मंडल और बस्ती मंडल के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद वह 1 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करेंगे। यूपी चुनाव को देखते हुए तेजस्वी का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

End of Article