BJP नेता नितेश राणा का बड़ा आरोप- मुंबई में पश्चिम बंगाल जैसे हालात, खतरे में है हिंदू धर्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2021, 03:56 PM IST

BJP MLA Nitesh Rane: बीजेपी विधायक नितेश राणा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुंबई में पश्चिम बंगाल जैसे हालात है। नए नियमों के चलते गणेश उत्सव मनाना मुश्किल है। हिंदू धर्म खतरे में है।

BJP नेता नितेश राणा का बड़ा आरोप- मुंबई में पश्चिम बंगाल जैसे हालात, खतरे में है हिंदू धर्म
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली: भाजपा विधायक नितेश राणे ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मुंबई में हालात पश्चिम बंगाल जैसे हैं, यहां गणेश उत्सव मनाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यहां हिंदू धर्म खतरे में है।

राणे ने कहा, 'मुंबई में स्थिति पश्चिम बंगाल के समान है, जहां दुर्गा पूजा समारोह प्रतिबंधित थी। गणेश उत्सव मंडलों के लिए नए नियमों के अनुसार त्योहार मनाना मुश्किल है। हमने राज्यपाल के सामने अपनी समस्या रखी है। कुछ समय पूर्व अन्य धार्मिक उत्सव मनाए जाते थे, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता था। फिर सिर्फ हिंदू ही क्यों? हिंदू धर्म खतरे में है। हमने राज्यपाल से अपने त्योहार की रक्षा करने को कहा, नहीं तो ठाकरे सरकार धीरे-धीरे त्योहार खत्म कर देगी। 

End of Article