Karauli Hinsa पर बोली BJP- राजस्थान में हिंदुओं के खिलाफ कानून,राज्य को जलता देख चुप नहीं रह सकते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 02:14 PM IST

राजस्थान के करौली में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी लगातार अशोक गहलोत सरकार को निशाने पर ले रही है। इस बीच आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

Karauli Hinsa पर बोली BJP- राजस्थान में हिंदुओं के खिलाफ कानून,राज्य को जलता देख चुप नहीं रह सकते

नई दिल्ली: करौली हिंसा को आज 7 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। पूरे मामले को लेकर अब से कुछ देर में बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली के बीजेपी ऑफिस में राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि राजस्थान में ऐसी भ्रष्ट सरकार कभी नहीं देखी। भाजपा ने कहा कि राजस्थान को जलता देख चुप नहीं रह सकते। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राजस्थान में हिंदुओं के खिलाफ कानून और हिंदुओं के खिलाफ माहौल है जबकि सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान ने ऐसी नकारा सरकार कभी नहीं देखी।

बीजेपी के प्रमुख आरोप

  1. जुलूस पर घरों के ऊपर से पत्थर बरसाए गए।
  2. जुलूस पर 150 से ज्यादा लोगों ने हमला किया।
  3. 2 दर्जन पुलिस की मौजूदगी में करौली की हिंसा हुई।
  4. REET मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।
  5. बिना जांच दंगाइयों को क्लीनचिट दी गई।
  6. राज्य के गृह मंत्री ने दंगाइयों को क्लीनचिट दी।

फरार है मुख्य आरोपी

आपको बता दें कि करौली हिंसा का मुख्य आरोपी मतलूब अहमद पिछले 170 घंटे से फरार है। गहलोत सरकार और उनकी पुलिस सवालों के घेरे में है लेकिन बजाए कि जल्द से जल्द मतलूब को गिरफ्तार किया जाए करौली पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान कर रही हैं। TIMES NOW नवभारत के खुलासे से लगता है गहलोत सरकार डर गई है और राजस्थान सरकार की पुलिस उन लोगों को पर कार्रवाई कर रही है। जिन लोगों की छतों से वीडियो शूट किया गया है। ऐसे ही एक शख्स ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिस ने उसके भाई को पूछताछ के नाम पर हिरासत में लिया है। 

करौली हिंसा मामले को लेकर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान सरकार पर हमला बोला है। मीणा ने सरकार पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आरोपियों को बचाने की बात कही है। उनका कहना है कि सरकार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो वो धरना प्रदर्शन करेंगे। 

End of Article