बिहार: पूर्णिया में बड़ा हादसा, रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2020, 04:12 PM IST

 cylinder blast in Purnia: बिहार के पूर्णिया से बड़ा हादसा सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर फटने की वजह से एक परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

बिहार: पूर्णिया में बड़ा हादसा, रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Purnia cylinder blast news: बिहार (Bihar) के अहम शहर पूर्णिया (Purnia) से मंगलवार को एक बड़ी खबर सामने आई, शहर के गवालगांव स्थित एक घर में घरेलू गैस सिलेंडर अचानक से फट गया जिससे बड़ा हादसा हो गया, इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई है और परिवार का एक और सदस्य घायल बताया जा रहा है।

गैंस सिलेंडर ब्लास्ट में सात लोग झुलस गए थे, जिसमें से छह लोगों की मौत हो गई है, वही एक  अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, सिलेंडर में ब्लास्ट से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

मौके पर प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंचे और घायल को इलाज के लिए लेकर गए,वहीं इस सिलेंडर ब्लास्ट के पीछे का कारण तलाशा जा रहा है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ। बताया जा रहा है कि पीड़ितों के घर में  खाना बनाने की तैयारी चल रही थी वहीं  घर का घरेलू गैस सिलेंडर पहले से लीक कर रहा था उसी के बीच चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया कि सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

सभी को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल ले जाया गया, घायलों में से छह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं, इस घटना से इलाके में दुख की लहर है।

End of Article